Monday, Jul 14 2025 | Time 18:58 Hrs(IST)
  • चंदवा में भारी बारिश के बीच बज्रपात से जमींदोज हुआ घर, बाल-बाल बचे लोग
  • नौडीहा बाजार पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
  • BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
  • BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
  • झामुमो जमशेदपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने जानेगोड़ा में 26 लाख की लागत से कला केंद्र भवन का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष
  • पटना में 19 जुलाई को आयोजित होगा रोजगार मेला, भागलपुर युवा कांग्रेस ने दी जानकारी
  • विधायक समीर महंती के सहयोग से बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन द्वारा पाथरघाटा में मृत परिवारों को मिला 50-50 हजार का मुआवजा चेक
  • बड़कुदरा में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के ग्रामीणों की बैठक
  • सहायक आचार्य भरती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 साल का B Ed कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश
  • ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025: दुबई में आदिवासी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का भव्य आयोजन
  • ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025: दुबई में आदिवासी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का भव्य आयोजन
  • छात्र संघर्ष समिति ने b ed मेथड पेपर सहित अन्य समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय को 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम
  • पटना में 90 लाख की ज्वेलरी चोरी कांड: ड्राइवर और उसके बेटे ने मालिक को लगाया बड़ा चूना
  • पलामू चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी: राधाकृष्ण किशोर
  • पलामू चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी: राधाकृष्ण किशोर
झारखंड


रांची में बनेगा 4 लेन ग्रीन फील्ड रिंग रोड, 7 जिलों से होगी कनेक्टिविटी, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने दी मंजूरी

रांची में बनेगा 4 लेन ग्रीन फील्ड रिंग रोड, 7 जिलों से होगी कनेक्टिविटी, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने दी मंजूरी
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आपको बता दें, राजधानी रांची में आउटर रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा जो राजधानी को 7 जिलों से जोड़ने का काम करेगा. इसे लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 5 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी भी दे दी है. अब 4 लेन ग्रीन फील्ड रिंग रोड का निर्माण होगा जो रांची को राज्य के 7 राज्यों से जोड़ेगा. बता दें, 194 किमी लंबे इस 4 लेन ग्रीन फील्ड रिंग रोड से राज्य के 7 जिलों की कनेक्टिविटी होगी. इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपए की लागत आंकी गई है. इसी साल अक्टूबर महीने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से डीपीआर बनाया जाएगा. और इसके बाद 4 लेन ग्रीन फील्ड रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. 

 

केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार (10 मार्च) को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग के निर्माण से झारखंड की राजधानी रांची को सात जिलों से जोड़ा जाएगा. और इनके बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी. उन्होंने यह भी बताया कि रांची से जिन सात जिलों को जोड़ा जाएगा उनमें लातेहार, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, रामगढ़, जमशेदपुर और लोहरदगा जिला के नाम शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने खूंटी जिला से जुड़े दो NH परियोजनाओं का ऑननलाइन शिलान्यास किया. उन्होंने बताया कि रांची ग्रीन फिल्ड रोड NH75 के आसपास के इलाके को विकास करने के लिए उर्किड में NH20 प्रारंभ किया जाएगा. यहां से NH75 पर ब्राम्बै, NH43 पर हुड़गी जाएगा. इसके बाद आगे NH33 हरफूल से वापस होते हुए उर्किड पहुंचेगा. वहीं दूसरी ओर सात सड़कें रांची रिंग रोड को जोड़ने के लिए बन रही है. इस सड़क के निर्माण से ब्राम्बे सेंट्रल यूनिवर्सिटी, नोर्थ करणपुरा पावर कोल्ड फिल्ड, डोंबारी बुरू और पतरातु पावर प्लांट के बीच कनेक्टिविटी होगी. 

 


 

इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एंव विकास कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण हो जाने से खूंटी जिला की आकांक्षाएं बहुत जल्द पूरी हो जाएगी. इस अवसर पर सड़क, परिवहन एंव राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह, झारखंड पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन, सांसद संजय सेठ, कोटे मुंडा, सुदर्शन भगत, नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक नवीन जयसवाल और शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद रहें. 




75 हजार करोड़ की लागत से झारखंड में बनाया जा रहा NH

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि झारखंड में 75 हजार करोड़ की लागत से नेशनल हाइवे (राष्ट्रीय राजमार्गों) का निर्माण किया जा रहा है. इनमें अंतर्गत सात ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे, इंटर एक्सप्रेस-वे और इकॉनोमिक कॉरिडोर शामिल है. इसके साथ ही झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी (उत्तर प्रदेश) से बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित की जा रही है. 

 

इन सड़कों का हुआ उद्घाटन

33.25 करोड़ रुपए की लागत से (NH-419 के रूपनाराणपुर से जामताड़ा तक 20KM)

85 करोड़ रुपए की लगात से (NH-218 पर मुर्गताज से धनबाद तक 44KM)

706 करोड़ रुपए की लागत से बना रांची बाईपास, 26.270KM

76.50 करोड़ रुपए की लागत से (NH-333A सुंदरपहाड़ी से धर्मपुर तक 27.05KM)

57 करोड़ रुपए की लागत से (NH-23 गुमला से कोलेबिरा तक 47KM)

18.07 करोड़ रुपए की लागत से (NH-522 सुल्ताना से बिरहु तक, 10KM)




इन सड़कों का हुआ शिलान्यास

492.25 करोड़ रुपए की लागत से बेरो से खूंटी खंड का चौड़ीकरण एंव उन्नयन कार्य, लंबाई-48.16KM

2047.88 करोड़ रुपए की लागत से तुपुदाना से कुंदीबरतोली खंड खूंटी बाईपास सहित फोर लेने, लंबाई 31.31KM

 
अधिक खबरें
BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 6:36 PM

तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये जानकारी दी. साथ ही कई जज और चीफ जस्टिस का ट्रांसफर कर दिया गया है. इससे पहले तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश में हाई कोर्ट के जज के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे.

सहायक आचार्य भरती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 साल का B.Ed कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 5:25 AM

सहायक आचार्य भरती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला. 2 साल का B.Ed कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश

ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025: दुबई में आदिवासी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का भव्य आयोजन
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 5:16 PM

पिछले दिनों दुबई के प्रतिष्ठित अल हबटूर पैलेस में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 ने वैश्विक स्तर पर जनजातीय समुदायों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया.

पलामू चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी: राधाकृष्ण किशोर
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 4:43 PM

विदित हो की माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पलामू में हुए चतुर्थ वर्गीय श्रेणी की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था. साथ ही उपायुक्त पलामू को यह निर्देश भी दिया गया था कि पुनः विज्ञापन प्रकाशित कर छह माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए.

“ई-ऑफिस लाइट”के क्रियान्वयन को लेकर उसकी प्रगति की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा,  जनवरी 2026 तक सरकारी दफ्तर बनेंगे ई-ऑफिस !
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 4:01 PM

झारखंड सरकार अपना पूरा काम डिजिटल तरीके से करने की ओर कदम बढ़ा रही है. सरकार का आइटी डिपार्टमेंट इसके एक्शन प्लान पर काम शुरू कर चुका है. इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार के तमाम विभागों के प्रमुखों संग मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने सोमवार को गहन मंथन किया. उन्होंने आइटी डिपार्टमेंट को ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनाने का निर्देश दिया.