Friday, Jul 4 2025 | Time 06:52 Hrs(IST)
झारखंड


केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने गढ़वा बाईपास फोरलेन सड़क का किया उद्घाटन

कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास, गढ़वा को कई नई फोरलेन
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने गढ़वा बाईपास फोरलेन सड़क का किया उद्घाटन
अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी, कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रजवलित कर किया,जहाँ उन्होने 1129 करोड़ से बने गढ़वा बाईपास फोरलेन NH 39 का उद्घाटन बटन दबाकर किया, वहीं झारखंड के गुमला जिले के झारखंड छतीसगढ़ बॉर्डर होते हुए छतीसगढ़ गुमला को जोड़ने वाली वाली फोरलेन सड़क का भी ऑनलाइन शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया! वहीं गढ़वा जिले वासियों को सौगात के रूप में नए फोरलेन सड़क का मंजूरी भी दिए,जिसमें गढ़वा से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली NH 343 को 32 किलोमीटर की फोरलेन बनाने की मंजूरी दी,साथ ही गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के झारखंड से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली सोन नदी पर पुल बनाने का भी मंजूरी, वहीं पलामू के पड़वा मोड़ से सिलदाग तक शेष बचे हुए सड़क को भी फोरलेन की मंजूरी, वहीं चतरा के भी कई योजनाओं की मंजूरी मिली,वहीं लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी लोगों को बधाई देता हूँ जो आज आप सभी लोगों को फोरलेन सड़क मिल गई है,आप सभी लोगों का यह फोरलेन सड़क चिरपरिचित मांग था जो आज पूरा हुआ है, अगर यह गढ़वा बाईपास सड़क का श्रेय जाता है तो आपके क्षेत्र के सांसद विष्णुदयाल राम का को जाता है,हम सभी के लिए देश सर्वोपरि है हमारा सोच है की देश का सभी जगहों का NH रोड़ अच्छी हो ताकी ट्रांसपोर्ट को बढावा मिलेगा ताकि हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगी,
 
यह जो झारखंड की भूमि है इतिहासिक भूमि है हमारे भगवान बिरसा मुंडा जी ने जो शौर्य का परिचय दिया है वो यह वीरो का भूमि है और यह भूमि में खनिज सम्पदा अबर्मपार है,साथ ही कहा कि गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी ने जो मांग की है गढ़वा से रंका होते हुए छतीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क उसकी मै मंजूरी प्रदान करता हूँ साथ ही कहा कि केंद्र स्तर के सड़क बनाने के लिए हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है आपलोग जितना योजना बना कर लाइए मैं पैसा देने के लिए तैयार हू!साथ ही कहा की मै 11 साल से मंत्री हूँ कोई सवाल नहीं पूछ सकता है कि आपकी घोषणा का क्या हूँ मैं जो कहता हूँ वो करता हूँ और करता हूँ इसलिए ही कहता हूँ!
अंत में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी यह कार्यक्रम में आना था लेकिन उनके पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का तबीयत ख़राब होने की वजह से वो और उनके पूरा परिवार दिल्ली में है इस वजह से यह कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए मैं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्राथना करता हूँ! 
 
वहीं उद्घाटन समरोह में गढ़वा विद्यायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी ने गढ़वा बाईपास फोरलेन की शौगात के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आभार जताया!और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की झारखंड की सरकार लोगों को मईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रूपये देने की वादा कर सत्ता में आई लेकिन झारखंड महिलाओं को मईयाँ सम्मान की राशि नहीं मिल रही है और नहीं बुजुर्गों को वृद्धापेंशन! 
झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अपने सम्बोधन में कहा की केंद्र सरकार से झारखंड सरकार को बड़ी सगयोग की जरूरत है, केंद्र माँ होती है तो राज्य बच्चा ऐसे में बच्चा अगर रोये तो माँ को ही चुप कराना होता है इस लिए मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से झारखंड सरकार को मद्दत करने की अनुरोध करता हूँ साथ उन्होने कहा की पलामू और गढ़वा जैसे पिछड़ा जिला पर विशेष ध्यान देते हुए कारखाना जैसे उद्योग धंधा खुल जाती है तो यहाँ के लोगों को बेरोजगारी दूर होगी, वहीं उन्होने कहा की दलगत राजनितिक से काफी ऊपर मैं मानता हूँ विकास की राजनितिक को विकास की बात करने के लिए दल से ऊपर उठकर करने में मुझे अच्छा लगता है!
 
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के उद्घाटन कार्यक्रम की साक्षी बने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर,पलामू सांसद बीड़ी राम चतरा सांसद कालीचरण सिंह, गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी, डाल्टेनगंज विधायक अलोक चौरसिया,पूर्व मंत्री रामचंद्र चद्रवंशी पूर्व सांसद घूरन राम एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य रविन्द्रनाथ तिवारी!
 

 

अधिक खबरें
टोटो पर गांजा लेकर भाग रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया पीछा कर गिरफ्तार
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:37 PM

गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हनवारा-रामकोल मार्ग पर वाहन जांच के दौरान गांजा लदे एक टोटो को खदेड़कर पकड़ लिया. इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि टोटो से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से तीन किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर टोटो वाहन पर गांजा लेकर हनवारा की ओर जा रहे हैं.

महागामा में नो एंट्री उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई भारी वाहन जब्त
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:36 PM

अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासन ने नो एंट्री नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की.लंबे समय से महागामा मुख्य बाजार होते हुए भारी वाहनों की आवाजाही की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई थी, बल्कि आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इसी

बिजली विभाग के खिलाफ मुखिया जिला परिषद सदस्य बेंगाबाद पावर सबस्टेशन में बैठे अनशन पर
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:29 PM

बिजली विभाग के लचर व्यवस्था से परेशान मुखिया, जिला परिषद में गुरुवार को बेंगाबाद के बिजली सब स्टेशन पर अनशन पर बैठ गए इन लोगों ने बताया कि बिजली विभाग से लोग परेशान हैं बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रही है 24 करोड रुपए की लागत से बने जल मीनार भी शोभा की वस्तु बनकर रह गई है इस जलमीनार से करीब करीब 2

चंदवा में अकीदतमंदों ने कामता कर्बला में की चादरपोशी
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:27 PM

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गुरुवार को मुहर्रम की सप्तमी पर कामता कर्बला में चादरपोशी की. अकीदतमंदों ने फातेहा पढ़ा, जिसके बाद सामूहिक रूप से राज्य व देश की तरक्की के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी. इस मौके पर कर्बला के समीप मेले जैसा नजारा दिखा. मेले में सभी दुकानों पर खरीददारी को लेकर महिलाओं व बच्चों की भीड़ जुटी रही.

सिसई प्रखण्ड में जयराम महतो का आगमन, झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक का किया स्वागत
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:20 PM

झारखंड के टाईगर के नाम से प्रसिद्ध जेएलकेएम नेता सह डुमरी विधायक जयराम महतो का गुरुवार को गुमला में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सिसई प्रखण्ड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के अनुरोध पर कुछ समय के लिए अपने काफिले के साथ रुके. जहां झारखंड आंदोलनकारी एवं जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर एवं बुके देक