Saturday, Jul 5 2025 | Time 08:07 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची समेत 6 जिलों में अलर्ट, जानें कब मिलेगी भारी बारिश से राहत
  • 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अब बना अमेरिका का नया कानून! ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिकनिक के दौरान विधेयक पर किए साइन
क्राइम


Bike सवार दो मनचलों ने चलते राह लड़कियों से किया छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से कर दिया वार..

Bike सवार दो मनचलों ने चलते राह लड़कियों से किया छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से कर दिया वार..

न्यूज11 भारत                                                                                           


रांची/डेस्कः- हरियाणा के पलवल से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जहां एक मनचले ने सरेराह एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. विरोध करने पर मनचलों ने उसके साथ मारपीट भी किया. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. बता दें कि बहन के साथ शाम करीब 5:30 बजे सब्जी लेने जा रही थी. तभी अचानक से रास्ते में पीछे से बाइक सवार दो लड़के आकर जानबुझकर उसे टक्कर मार दिया. फिर दोनों मनचले ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा. लड़की के विरोध करने पर मनचलों ने उनके साथ मारपीट भी किया. और चाकू से हमला भी किया. इस हमले में लड़की बेहोश हो गई उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लड़की से हमला करने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया. इसी के देखते हुए पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वहीं दूसरे आऱोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता ने बताया कि छेड़छाड़ के विरोध करने पर आरोपी ने उसे नाली में धकेल दिया और बहन पर चाकू से वार किया. घटना पर पलवल के डीएसपी विशाल  कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दूसरे आऱोपी को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 


 
अधिक खबरें
पूरे भारत में सक्रिय है  तिवारी गैंग, तरह-तरह के तरीकों से करता है लूटपाट
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:59 AM

मधुबनी पुलिस को काफी मेहनत के बाद उस समय बड़ी सफलता मिली जब नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने एक बैंक से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया .पूछताछ में उसे उक्त व्यक्ति ने अपना परिचय देने के साथ ही अपने गिरोह का खुलासा करते हुए कहा कि वह तिवारी गैंग का सदस्य हैं जिनका काम पूरे भारत में लोगों से रुप

दिल्ली: नौकर ने डांट से नाराज़ होकर की महिला और बेटे की हत्या, घर के बाहर से बंद मिला दरवाज़ा
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 4:07 PM

दिल्ली के लाजपत नगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बुधवार सुबह 42 वर्षीय महिला रुचिका और उनके 14 वर्षीय बेटे कृष की घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. रुचिका का शव बेडरूम में और बेटे का शव बाथरूम में खून से लथपथ मिला. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि घर का दरवाज़ा बाहर से बंद था.

ऑपरेशन
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 3:53 PM

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मुरी ने तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसके तहत एक बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. यह अभियान ऑपरेशन "NARCOS" के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया, जो कि आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर और इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, नेत्रहीन युवती के साथ पिता और सगे भाई ने किया दुष्कर्म
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 11:18 AM

राजधानी रांची में रिश्तों को शर्मसार और तार-तार करनेवाली एक घटना सामने आई है. जहां एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. आंखों से दिव्यांग युवती के साथ 4 वर्षों से लगातार यौन शोषण किया जा रहा था. वही इस दौरान युवती का एबॉर्शन भी कराया गया. लेकिन इस हैवानियत की घटना को अंजाम देनेवाले और कोई नहीं बल्कि उसके अपने ही युवती के पिता और भाइयों के द्वारा युवती का यौन शोषण किया गया और युवती का एबॉर्शन भी कराया गया.

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 6:48 PM

झारखंड में अपराध से जुड़े मामलों में एक बड़ा मोड़ तब आया जब राज्य के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की मुश्किलें और बढ़ गईं. मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका गहराती जा रही है. रिया सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्ष एक बिल्डर से रंगदारी की मांग की थी और इस मांग को मनवाने के लिए बिल्डर के कर्मचारियों पर फायरिंग करवाई थी. यह मामला रांची के ओरमांझी थाना में दर्ज किया गया था, जिसमें सुजीत सिन्हा समेत अन्य आरोपियों के नाम भी शामिल हैं.