Thursday, Jul 31 2025 | Time 04:55 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


आज रांची के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली

आज रांची के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: आज ( 30 जुलाई) राजधान रांची में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अशोकनगर के अंतर्गत अशोकनगर पावर हाउस से निकलने वाले 11 केवी new bay feeder में सुबह 7.30 am से 8.30 am तक cabling का काम किया जाएगा. जिसके कारण इस अवधि में अरगोड़ा चौक, बुध विहार, अशोक विहार, अशोकनगर extension , सेंट्रल अशोका, इत्यादि जगहों की विद्युत आपूर्ति  बाधित रहेगी. संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह है कि विद्युत से होने वाले आवश्यक कार्य पहले पूर्ण कर लें. 
 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:24 PM

राष्ट्रपति भारत सरकार के दिनांक 31.07.25 को रांची आगमन कार्यक्रम से लेकर उनके प्रस्थान तक विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विस्थापित भवन मैदान,धुर्वा में मनोज कौशिक पुलिस महानिरीक्षक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र महोदय के द्वारा उक्त ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया.

चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में फारेस्ट एंड टिम्बर उप समिति की बैठक संपन्न
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:17 PM

आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को फारेस्ट एंड टिम्बर उप समिति की बैठक चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में संपन्न हुई . बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी कि झारखण्ड राज्य में काष्ठ आधारित उद्योगों को मंजूर लाइसेंस अथवा नवीकरण लागू तिथि से पांच वर्षों के लिए मान्य हो.

रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन जन जागरण और ऑपरेशन आहट के तहत यात्री जागरूकता अभियान आयोजित
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 9:38 PM

रांची रेलवे स्टेशन पर आज ऑपरेशन जन जागरण और ऑपरेशन आहट के तहत एक विशेष यात्री जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रांची द्वारा कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें AHTU टीम, नन्हे फरिश्ते टीम और एनजीओ सिंदुवार टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय, रांची का भी सहयोग रहा.

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 9:27 PM

पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड, रांची के नियंत्रणाधीन अवर अभियंत्रण संवर्ग के कनीय अभियंताओं (असैनिक) के स्थानांतरण / पदस्थापन हेतु दिनांक 29.07.2025 को 04.00 बजे अपराह्न में विभागीय स्थापना समिति की बैठक में प्रशासनिक कारणों से किये गये अनुशंसा के अनुरुप निम्नांकित कनीय अभियंताओं (असैनिक) को उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-6 में अंकित विभाग/कार्यालय में अगले आदेश तक स्थानांतरित / पदस्थापित किया गया है.

झारखण्ड कृषि सेवा के कई पदाधिकारियों को धारित पद से किया गया स्थानान्तरित
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 9:04 PM

झारखण्ड कृषि सेवा के पदाधिकारियों को वर्तमान धारित पद से स्थानान्तरित करते हुए उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-4 में अंकित पद / स्थान पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है एवं स्तम्भ-5 में अंकित पद का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है. इसको लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है.