Thursday, Jul 10 2025 | Time 06:34 Hrs(IST)
झारखंड


भीषण गर्मी की तपिश में झुलस रहा पूरा झारखंड, इस दिन से आंधी के साथ होगी बारिश

भीषण गर्मी की तपिश में झुलस रहा पूरा झारखंड, इस दिन से आंधी के साथ होगी बारिश
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है. आमजन हो या पशु-पक्षी सभी इस भीषण गर्मी की तपिश में झुलसने को मजबूर है. सुबह होते ही लोगों को गर्मी सताने लगी है. और दोपहर होते ही ऐसा एहसास होने लगता है मानों आग जल रहा हो. गर्मी से हर कोई परेशान है. दोपहर में लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे है क्योंकि भीषण गर्मी की तपिश काफी तेज है.  

 

झारखंड मौसम विभाग की तरफ से वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने पलामू और चतरा जिला के अलावे गढ़वा और पश्चिम के कुछ हिस्सों के लिए बुधवार को लू का ऑरेंज अलर्ट और बाकी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था. विभाग ने आज यानी 30 मई (गुरुवार) और 31 मई (शुक्रवार) को भी पलामू और आसपास के हिस्सों (जिला) के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है.

 


 

31 मई से दो दिनों तक आंधी के साथ होगी बारिश

विभाग ने बताया है कि गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं बात करें आज यानी 30 मई की तो आज राजाधानी रांची सहित राज्य के करीब सभी हिस्सों में लू चलेगी. इसके बाद दो दिनों तक कई जगहों पर मेघ गर्जन, और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है. विभाग ने बताया है कि 31 मई और 1 जून को राजधानी रांची के साथ पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, दुमका, धनबाद, बोकारो, सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. इस दौरान इन सभी जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना जताई है. ऐसे में राज्य में दिनोंदिन बढ़ती जा रही तापमान से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. 

अधिक खबरें
राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में  ईसीआरईयू ने आम सभा का किया आयोजन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:29 PM

केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मे ईसीआरईयू पतरातू द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता पतरातु शाखा के सचिव संजीव कुमार ने की .इसमें केंद्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे. सभा के माध्यम से कहा गया कि चार श्रम कानून को रद्द करने ,एनपीएस यूपीएस रद्द कर ओपीएस बहाल करने निजीकरण

अमर कुमार बाउरी ने नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सिमंत कुमार उरांव को दी बधाई
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:22 PM

सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत चंदनकियारी प्रखंडों में पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता सिमंत कुमार उरांव को प्रखंड का अनुसूचित जनजाति अनुसुचितजाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सांसद प्रतिनिधी मनोनीत किया गया है. सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक