Wednesday, Jul 2 2025 | Time 20:52 Hrs(IST)
  • 64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, SDO उत्कर्ष कुमार ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
  • 64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, SDO उत्कर्ष कुमार ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
  • डुमरी के लक्ष्मण टुंडा गांव में असामाजिक तत्वों ने लगाया फिलिस्तीन का झण्डा, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
  • डुमरी के लक्ष्मण टुंडा गांव में असामाजिक तत्वों ने लगाया फिलिस्तीन का झण्डा, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
  • संथाल परगना को बंगाल बनाना चाहता है झामुमो: आदित्य साहू
  • संथाल परगना को बंगाल बनाना चाहता है झामुमो: आदित्य साहू
  • मुहर्रम को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DGP ने दिए सख्त निर्देश
  • मुहर्रम को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DGP ने दिए सख्त निर्देश
  • राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आला अधिकारियों संग मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा
  • राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आला अधिकारियों संग मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा
  • प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में चार्जशीटेड आरोपियों की सशरीर उपस्थिति से छूट की याचिका पर सुनवाई
  • प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में चार्जशीटेड आरोपियों की सशरीर उपस्थिति से छूट की याचिका पर सुनवाई
  • झारखंड शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी में प्रिज्म होलोग्राफी के MD विधु गुप्ता गिरफ्तार
  • झारखंड शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी में प्रिज्म होलोग्राफी के MD विधु गुप्ता गिरफ्तार
  • मार्शल प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी नीरज कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, ACB ने केस डायरी पेश करने के लिए कोर्ट से मांगा समय
झारखंड


विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः रांची महानगर द्वारा आयोजित संकल्प सभा सुखदेव नगर मंडल एवं  धुर्वा मंडल में आयोजित की गई. इस संकल्प सभा में  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक   सीपी सिंह सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को संकल्प दिलाया. संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रप्रथम के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए. आज भाजपा मुख्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने संबोधित किया.


 

अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने कहा विकसित भारत को समर्पित मोदी सरकार की उपलब्धियां मोदी सरकार आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के साथ, भारत को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना से काम कर रही है. आतंक के मुद्दे पर हमने जीरो टॉलरेंस की नीति रखी. ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. संकट काल में युद्धग्रस्त देश से नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया. ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक मिशन नहीं है यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है. 

 

उन्होंने कहा कि 11 वर्षों की यात्रा सिर्फ मोदी जी ने नहीं की है, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को साथ लेकर, उसे पूर्ण करने को समर्पित रही यात्रा है और यह संकल्प की सिद्धि तक जारी रहेगी. भारत के इतिहास में  नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा. विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है. रक्षा क्षेत्र में हमें नई ऊंचाई मिली है. यह पाकिस्तान पर Tested और दुनिया में Trusted है. 

 

रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने कहा कि भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर अग्रसर है. वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 % लेनदेन भारत में होते हैं. देश का वस्तु और सेवा न्यायत 825 अरब डालर तक पहुंचा है. मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरुआत कर 44 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचना शुरू कर दिया है, जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई है और भ्रष्टाचार कम हो गए हैं.  

 

चिनाब ब्रिज जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है. महाराष्ट्र में बढ़ावा पोर्ट परियोजना 7600 करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है. भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल ऐतिहासिक पवन रेल पुल रामेश्वरम से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा. मोदी सरकार में 99 % गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुकी है. देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है. रेलवे बजट को 9 गुना बजट बढ़ाया गया है. 136 बंदे भारत ट्रेन चल रही है और 103 अमृत भारत स्टेशन पूर्व निर्माण किए गए हैं. 

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प हवाई सफर को देश के आम नागरिकों के लिए किफायती बनाना है. उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दुगनी हुई है, बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है. 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं. 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अनाज दिए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने. जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया गया. ऐसे कई सारी योजनाएं हैं जो हर क्षेत्र में काम कर रही है. जिसका असर आज देखने को मिल रहा है.  इस कार्यक्रम में बलराम सिंह, ओमप्रकाश पंडे, उमेश यादव, रमेश  सिंह, अमित कुमार, ललित ओझा, हरेंद्र सिंह, शिव जी सिंह, दीपक लोहरा, बिना मिसरा, चंदन पटेल सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, SDO उत्कर्ष कुमार ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:30 PM

64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन आज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, बारियातू, रांची में हुआ. इस अवसर पर अंडर-17 बालिका वर्ग के टूर्नामेंट का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार द्वारा किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, विनय कुमार, और जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बदल राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन समारोह में रांची जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव आसिफ नईम, रांची रेफरी एचओआर फरीद खान, और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि निशिकांत पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने की बैठक, जुलूस की वीडियोग्राफी कराने का दिया आदेश
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:22 PM

डुमरी:-निमियाघाट थाना प्रांगण में बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद की अध्यक्षता में मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक की गई. जिसमें उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाने को लेकर लोगों से चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित

डुमरी के लक्ष्मण टुंडा गांव में असामाजिक तत्वों ने लगाया फिलिस्तीन का झण्डा, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:21 PM

डुमरी के लक्ष्मण टुंडा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक जगह पर फिलिस्तीन का झण्डा लगाया. इस कृत्य से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है.

भरनो बाजार टांड़ हनुमान मंदिर में गुप्त नवरात्र चंडी पाठ को लेकर निकाली गई मंगल कलश यात्रा
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:12 PM

भरनो बस्ती बाजार टांड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हम हैं मारुति के लाल समिति के तत्वाधान में चल रहे आसाढ गुप्त नवरात्र चंडी पाठ के सातवें दिन बुधवार को मंगल कलश यात्रा निकाला गया.कलश यात्रा में दर्जनों श्रद्धालु विवाहित जोड़े कलश लेकर स्थानीय छठ तालाब से विधिवत जल उठाकर बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचे

नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले बैनर-पोस्टर पर गरमाई राजनीति !
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:03 PM

राजधानी रांची में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से NH-75 पर बने राज्य के पहले एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे. फ्लाईओवर का निर्माण रातू रोड के ऊपर हुआ है, जो शहर में जाम की सबसे गंभीर समस्याओं में एक रहा है. इसके शुरू होने से आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.