प्रकाशित सूची में अगर संशोधन नहीं किया गया तो न्यायालय की शरण में जाने की कही बात
न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्कः- प्रांतीय पुलिस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने प्रांतीय अध्यक्ष महामंत्री झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय रांची को पत्राचार करते हुए अवगत कराया की केंद्रीय महाधिवेशन में आम सहमति से पारित प्रस्ताव किया गया है की कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य पूरा क्षेत्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय मंत्री के चयन में महिला पदाधिकारी की सहभागिता 20% रहेगी, लेकिन सूची के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि इस नियम का पालन नहीं किया गया है जिससे महिला पदाधिकारी में असंतोष की भावना है. चूंकि प्रस्ताव में महाधिवेशन में पारित हुआ था तो यह प्रस्ताव को अगले महाअधिवेशन में ही भंग किया जा सकता है. प्रकाशित सूची में संशोधन करते हुए 20% महिला पदाधिकारी को अपने टीम में जगह देने की बात कही है.
वहीं उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक ठाकुर दयाल महतो का गढ़वा स्थानांतरण पर सवाल उठाते हुए कहां की उनको क्षेत्रीय मंत्री रांची किस लिए बनाया गया है कि उसका स्थानांतरण रोका जा सके वर्तमान में रांची जिला के पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष है. उन्होंने कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को पुनः संशोधित कर चयनित करने का मांग किया है.
उन्होंने कहा है की निकट भविष्य में अगर प्रकाशित सूची में अगर संशोधन नहीं किया जाता है तो बाध्य होकर उनके द्वारा पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा तथा बाद में संघ के हित में माननीय न्यायालय का शरण लिया जाएगा.