Monday, Sep 1 2025 | Time 05:21 Hrs(IST)
झारखंड » रामगढ़


रामगढ़ में बढ़ा तनाव, कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने ली भुरकुंडा और कुजू में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी

रामगढ़ में बढ़ा तनाव, कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने ली भुरकुंडा और कुजू में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रामगढ़ के भुरकुंडा में एक बार फिर आपराधिक घटना ने दहशत फैलाई हैं. भुरकुंडा बरका सयाल क्षेत्र के सीसीएल सौंदा में ठेकेदार पप्पू जैन के क्रेशर में देर रात अपराधियों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना रंगदारी के लिए दवाब बनाने को लेकर की गई हैं.स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के तकरीबन साढ़े 10 बजे क्रेशर के समीप 4 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई हैं. 

 

राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी


रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और कुजू इलाके में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में खौफ फैला दिया हैं. कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली हैं. सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि भुरकुंडा में पप्पू जैन के घर और कुजू में भोंदा केशरी के घर पर की गई गोलीबारी उसके गैंग द्वारा अंजाम दी गई हैं.


 

घटनास्थल पर पर्चा हुआ बरामद

वहीं घटना स्थल पर एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जो राहुल दुबे गैंग की ओर इशारा करता हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं. वहीं गोलीकांड की घटना के बाद सीसीएल सौंदा बी साइडिंग बंद हो गया. साथ ही इसका असर सीसीएल के ट्रांसपोर्टिंग पर भी पड़ा हैं. 

 

बता दें कि, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की हैं. घटनास्थल से बरामद पर्चे के मुताबिक, राहुल दुबे गैंग ने गोलीबारी के जरिए क्रेशर के संचालक पप्पू जैन तक रंगदारी के लिए अपना पैगाम पहुंचाया हैं.

 


 

 

 


 


 


 


 


अधिक खबरें
पालू पंचायत डोकाटांड में सड़क निर्माण का शिलान्यास भाजपा विधायक  रोशन लाल चौधरी ने किया
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 5:29 PM

डीएमएफटी योजना के तहत पतरातू प्रखंड के पालू पंचायत के रोचाप डोकाटांड टोला में पीसीसी सड़क कार्य का बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम पर विधायक के सम्मान में भाजपा एवं आजसू

सड़क विकास का पैमाना, पथ निर्माण कार्य का शुभारम्भ करके बोले विधायक रोशन लाल चौधरी
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 4:50 PM

जिला परिषद डीएमएफटी मद के द्वारा रामगढ़ के प्रखंड पतरातू बारीडीह पंचायत के ग्राम जोबो करमाटोला अर्जुन गडनु के घर से बजरंगबली मंदिर तक पथ निर्माण फेस 2 और फेस 3 दोनों का शुभ शिलान्यास आज दिनांक 31.8.2025 को माननीय विधायक

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है, विधायक रोशन लाल चौधरी
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 4:41 PM

जिला परिषद रामगढ़ जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत बीचा पंचायत में होन्हे टांड़ आंगनबाड़ी से पतरा टोला होते हुए बीचा सिमाना तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास नारियल फोड़कर आज लोकप्रिय विधायक माननीय रोशन लाल चौधरी जी के

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग कांड! छात्र की पिटाई पर FIR दर्ज, मचा हड़कंप
अगस्त 31, 2025 | 31 Aug 2025 | 9:57 AM

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छह छात्रों ने अपने जूनियर छात्र ऋशु कुमार गुप्ता की रैगिंग की. साथ ही उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया जा रहा हैं. ऋशु कुमार पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया

जे.एम. कॉलेज भुरकुंडा में एबीवीपी का सदस्यता अभियान, छात्रों में दिखा उत्साह
अगस्त 30, 2025 | 30 Aug 2025 | 4:11 PM

जे.एम. कॉलेज भुरकुंडा में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर नगर मंत्री अभिनव यदुवंशी, नगर सह