न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार और दिल्ली समेत देशभर में एलपीजी संकट का असर बढ़ता जा रहा हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन में रुकावट के कारण गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई हैं. घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें और ऑनलाइन बुकिंग की होड़ के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए है, जो लोगों को झांसे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.
साइबर ठग कैसे करते है शिकार?
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर चेतावनी दी है कि ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन, मैसेज या व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से लोगों को फंसाते हैं. ठग कहते है कि ईरान युद्ध और सप्लाई की समस्या के कारण गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए जल्दी बुकिंग कर लें. फर्जी लिंक भेजकर एडवांस पेमेंट या बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, OTP या UPI के माध्यम से पैसे मांगते हैं. पैसे देने के बाद सिलेंडर कभी नहीं आता और ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं. सरकार और तेल कंपनियों जैसे इंडेन, भारतगैस, एचपी गैस लगातार बता रही है कि घरेलू सिलेंडर की कोई बड़ी कमी नहीं हैं. डिलीवरी आम तौर पर 2-3 दिनों के भीतर हो रही हैं.
दिल्ली पुलिस ने ये सलाह दी है कि हमेशा सिलेंडर आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर से ही बुक करें. जैसे इंडेन - 7718955555. किसी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें. साइबर ठगी का मामला होने पर तुरंत 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
LPG संकट के कारण लोग घबराकर जल्दी बुकिंग करवा रहे हैं, जिसका फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं. फर्जी वेबसाइट और लिंक से केवल पैसे का नुकसान नहीं होता, बल्कि व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी भी जोखिम में आ जाती हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा बजट सत्र का 13वां दिन, एलपीजी संकट पर सियासत गर्म, सत्ता पक्ष कर रहे विरोध प्रदर्शन