न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह में गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू संग स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर उन्होंने नव दंपति को बधाई देने के साथ सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर गुरु चरण किस्कू एवं उनके सगे - संबंधी मौजूद रहे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की ओर से स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
ये भी पढ़ें- सरला बिरला विश्वविद्यालय: शतरंज चैंपियनशिप का हुआ समापन, विजेता हुए पुरस्कृत