न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का आज समापन हुआ. इस अवसर पर रैपिड कैटेगरी में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली और हरि माधवन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. विजेताओं को 75,000 रु. से पांच हजार रु. तक की राशि से पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट की ब्लिट्ज कैटेगरी में महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सायंतन दास और तमिलनाडु के हरि माधवन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस कैटेगरी में विजेताओं को 50,000 रु. से लेकर पांच हजार रु तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.
ये भी पढ़ें- जेएसएससी उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित, अब 14 अप्रैल को होगी परीक्षा