Sunday, Jun 29 2025 | Time 08:48 Hrs(IST)
  • मुंगेर में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के द्वारा बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन
  • बेटा व पोता की मौत का भय दिखा ठग ने वृद्ध महिला से लूटे 4 लाख के जेवर
  • Bank Holidays in July 2025: जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही करें प्लानिंग
  • एयर इंडिया फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक आने लगी जलने की गंध, आपात लैंडिंग के बाद मचा हड़कंप
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में 2 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
झारखंड » रांची


तमाड़ के समाजसेवी और पंचायत समिति सदस्य अश्विनी महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

तमाड़ के समाजसेवी और पंचायत समिति सदस्य अश्विनी महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
अमित दत्ता/न्यूज11 भारत
तमाड़/डेस्कः-  तमाड़ प्रखंड के मारधान पंचायत के तीन बार से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी और “आर्टिस्ट विलेज चिरूडीह” के प्रेरणास्रोत अश्विनी कुमार महतो का शनिवार सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. वे झारखंड के प्रसिद्ध चित्रकार मनीष महतो के पिता तथा विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो के चाचा थे. उनके निधन की खबर से पूरे तमाड़ और पांच परगना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
 
अश्विनी महतो न केवल पंचायत समिति सदस्य के रूप में बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे. उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा ग्रामीण विकास, लोककला के संरक्षण और युवाओं के सशक्तिकरण में समर्पित किया. उनके नेतृत्व में चिरूडीह गांव को “आर्टिस्ट विलेज चिरूडीह” के रूप में राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.
 
हर वर्ष वे गांवों के बच्चों और युवाओं के लिए विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित करते थे. साथ ही, आदिवासी और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने तथा कुड़मी समाज को संगठित करने में उनकी भूमिका अहम रही.
 
उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है. श्रद्धांजलि देने वालों में तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो, हर्षवर्धन शर्मा, उपप्रमुख शकुंतला खंडित, सांसद कालीचरण मुंडा, मुखिया राजकिशोर सिंह मुंडा, परमेश्वरी सांडिल, राजकिशोर कुशवाहा, गुंजल ईकिर मुंडा, रतन सिंह मुंडा, प्रेमशाही मुंडा, श्यामल नायक, मुखिया प्रतिनिधि ललित कृष्ण मुंडा, प्रताप मुंडा, मुखिया धनसिंह मुंडा, दुर्गा उरांव, हरीश मुंडा, रवी पातर, राहुल मुंडा, संजय सेठ, रंजीत सेठ, संतोष गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल रहे.
 
इसके अलावा बीडीओ, सीओ, विवेकानंद नवयुवक संघ तमाड़ एवं कुड़मी समाज के कई वरिष्ठ समाजसेवी भी शोक प्रकट करने पहुंचे.
उनके निधन को क्षेत्र ने एक अपूरणीय क्षति बताया है. समाज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा सदैव स्मरणीय रहेगी.
 

अधिक खबरें
रांची सदर अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की अहम पहल, दो दिवसीय एडवांस एंडोस्कोपी वर्कशॉप का आयोजन
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 8:23 PM

झारखंड के रांची सदर अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने एक अहम पहल की है. यहां दो दिवसीय एडवांस एंडोस्कोपी वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों और राज्य से बाहर के डॉक्टरों ने भाग लिया.

तमाड़ के समाजसेवी और पंचायत समिति सदस्य अश्विनी महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 7:40 PM

तमाड़ प्रखंड के मारधान पंचायत के तीन बार से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी और “आर्टिस्ट विलेज चिरूडीह” के प्रेरणास्रोत अश्विनी कुमार महतो का शनिवार सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया.

लोअर पीपी कंपाउंड में नाला निर्माण छोड़ा अधूरा, हादसे को दे रहा न्योता
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 6:45 PM

राजधानी के लोअर पीपी कंपाउंड में नाला तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा है, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद काम अब तक अधूरा पड़ा है. अधूरे नाले के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है और यह किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने नाला बीच में ही छोड़ दिया है और अब कह रहे हैं कि बाकी काम बरसात के बाद होगा.

सदर अस्पताल में लगाई जा रही डिजिटल मैमोग्राफी मशीन, महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की पहचान होगी सरल
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 6:35 PM

ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची सदर अस्पताल में महिलाओं की जांच के लिए अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी मशीन लगाई जा रही है. इस मशीन का नाम ‘वीनस डीआरवी प्लस’ है और इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है.

शिबू सोरेन से मिलने गंगाराम अस्पताल पहुंचे संजय सेठ
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 6:16 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल जाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु