Thursday, Jun 19 2025 | Time 09:23 Hrs(IST)
  • By-Election 2025: लुधियाना वेस्ट समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
  • 20 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
  • रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
झारखंड


छेड़खानी को लेकर हुई थी सूरज ठाकुर की हत्या, कोर्ट ने दो महिला समेत पांच आरोपियों को जमानत देने से किया इनकार

छेड़खानी को लेकर हुई थी सूरज ठाकुर की हत्या, कोर्ट ने दो महिला समेत पांच आरोपियों को जमानत देने से किया इनकार

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः छेड़खानी को लेकर 27 वर्षीय सूरज ठाकुर की हत्या हुई थी. मामले में  जेल में बंद दो महिला समेत पांच आरोपियों को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त की कोर्ट ने आरोपी प्रतिमा देवी, रेणु देवी, संजय ठाकुर, दीपक ठाकुर और विजय ठाकुर उर्फ गणेश ठाकुर की जमानत याचिका खारिज कर दी. सभी आरोपी बुढ़मू थाना क्षेत्र के डढ़िया निवासी है, जो मृतक के गोतिया है.

 

दंपति ने बुढ़मू थाना में  किया था आत्मसमर्पण

बता दें कि हत्या की घटना छेड़खानी को लेकर हुई थी. 11 अप्रैल 2025 को संजय ठाकुर की पत्नी प्रतिमा देवी से सूरज ठाकुर ने छेड़खानी की थी. जब प्रतिमा देवी गाय बांधकर लौट रही थी, तभी रास्ते में उनके साथ सूरज ठाकुर ने छेड़खानी की थी. जिसको लेकर आरोपियों ने सूरज ठाकुर पर साबल से हमला कर दिया था. जिससे  मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद  संजय ठाकुर और प्रतिमा देवी दोनों  ने बुढ़मू थाना में आत्मसमर्पण किया था. बाकी तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. घटना को लेकर मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराया था.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:57 AM

झारखंड में जारी मूसलाधार बारिश और खराब मौसम ने अब हवाई यातायात पर भी सीधा असर डालना शुरू कर दिया हैं. बुधवार को रांची एयरपोर्ट से जुड़ी कई फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई या फिर देरी से आई और उड़ी. इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:33 AM

झारखंड में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया हैं. बीते 24 घंटे से राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही हैं. हालात ऐसे हो गए है कि सड़कों पर पानी भर गया है, लोग घरों में कैद है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया हैं.

अगले दो तीन घंटों में झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ-साथ होगी तेज बारिश
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 9:56 PM

पूरे झारखंड में मानसून का गहरा असर दिखने लगा है, अगले कुछ घंटों में पाकुड़, देवघर, चतरा, साहिबगंज, गिरीडिह गढ़वा गोड्डा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार,

ACB को मिली बड़ी कामयाबी,  नावाबाजार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:53 PM

पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नावाबाजार के अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शैलेश कुमार पर मोटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर घूस मांगने का आरोप था.

ओखरगाड़ा को प्रखण्ड बनाए जाने की मांग हुई तेज, गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:41 PM

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड से अलग कर ओखरगाड़ा को नया प्रखण्ड बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिसे लेकर बुधवार को गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया. साथ ही उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. इस बार ओखरगाड़ा प्रखण्ड नव निर्माण संघर्ष समिति ने मुखर आवाज उठाते हुए झारखंड