झारखंडPosted at: अगस्त 23, 2025 झारखंड आंदोलन के नायक डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर सुदेश महतो ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर आज मोराहबादी स्थित रामदयाल मुंडा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर माल्यार्पण करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा उनके राजनीतिक संरक्षक रहे है और झारखंड आंदोलन के स्वरूप को राज्य में स्थापित करने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही हैं.
सुदेश महतो ने आगे कहा कि डॉ. मुंडा की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के कारण ही झारखंड की पहचान को मजबूती मिली और राज्य की स्थापना तक पहुंचने में निर्णायक भूमिका उन्होंने निभाई हैं.