Thursday, Jul 10 2025 | Time 12:01 Hrs(IST)
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रांची दौरा, 27वीं क्षेत्रीय परिषद बैठक की कर रहे अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
देश-विदेश


Scorpion venom : बिच्छू का जहर कितना खतरनाक होता है ? काटने पर होता है बहुत दर्द

Scorpion venom : बिच्छू का जहर कितना खतरनाक होता है ? काटने पर होता है बहुत दर्द
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: बारिश के मौसम में अक्सार बिच्छू के घर में आने की संभावनाएं बढ़ जाती है. इस वजह से लोगों में डर बना रहता है. मगर क्या आपने सोचा है कि बिच्छु के डंक में कितना जहर होता है ? वहीं कई लोगों का ये भी कहना है कि बिच्छु के 2 से 3 बार काट लेने पर मौत भी हो जाती है. ऐसे ही कई तरह की सवाल इसको लेकर आपके भी मन में जरुर उठते होंगे. आइए इसके बारे में जानते है विस्तार से.

 

क्या बिच्छू के डंक में होता है जहर ?

वास्तव में बिच्छु के डंक में जहर होता है. इसके साथ ही इसका जहर न्यूरोटॉक्सिन्स से भरपूर होता है. यह तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है. वहीं बिच्छू के जहर का प्रभाव उसकी प्रजाति और डंक की तीव्रता पर निर्भर करता है. बिच्छू की कुछ प्रजातियां बहुत ज्यादा खतरनाक होती है, वहीं अन्य का जहर बेहद मामूली होता है. 

 

घरों में बारिश के मौसम में कैसे आते हैं बिच्छू ?

बिच्छू का बारिश के मौसम में घरों में आने का मुख्य कारण उनके प्राकृतिक आवास में पानी भर जाना है. बिच्छू बारिश के दौरान अपने बिलों में और छिपने की जगहों से बाहर निकलते हैं और सुखी और सुर्ख्ती जगहों की तलाश में घरों में प्रवेश करते है. 

 

क्या बिच्छू के काटने से होती है मौत ?

कई लोगों का कहना है कि बिच्छू के काटने से मौत हो जाती है. लेकिन यह पूरी तरह से मिथक है. बता दें कि बिच्छू के डंक का प्रभाव व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और बिच्छू के प्रजाति पर निर्भर करता है. लेकिन कुछ प्रजातियों का जहर खतरनाक होता है, मगर आमतौर पर यह जानलेवा नहीं होता है. वहीं सही समय पर बिच्छु के डंक का इलाज किया जाए तो गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है. 

 


 

बिच्छू के डंक से बचाव के उपाय

1. घरों में साफ-सफाई रखें, फर्श को अच्छे से साफ करें. वहीं कोनों में कभी भी धुल-मिट्टी जमने न दें. 

2. अगर घर की दीवार में किसी भी प्रकार की दरार या छेद है तो उसे बंद कर दें.

3. हमेशा जूतों और कपड़ों की जांच करें, रात में कपड़े पहनने से पहले जरुर जांच करें. अक्सर बिच्छू इसमें छिप जाते है. 

4. प्राकृतिक निवारकों का उपयोग बिच्छू को दूर रखने के लिए करें, जैसे कि नीम का तेल, कपूर इत्यादि. घर के कोनों और दरवाजों के पास इन्हें लगाएं.

 


 

क्या है विशेषज्ञ की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि बिच्छू के डंक से असहनीय दर्द होता है. अगर बिच्छू का काट लें तो फौरन चिकित्सा सहयता लें. इसके साथ ही प्रभावित हिस्से को ठन्डे पानी से धोएं.  

 

Disclaimer : यह आलेख एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर लिखी गई है. इस संबंध में उचित सलाहकार से सलाह जरुर लें. 
अधिक खबरें
नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:48 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया. नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया.

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:24 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान विधायक, पूर्व मंत्री और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह भी मौजूद थे.

राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी शिबू सोरेन का जाना हालचाल, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 5:55 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Breaking: राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा, 2 शव मल्बे से बरामद
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 1:52 AM

राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा हुआ हैं. वायुसेना का प्लेन क्रैश हो गया हैं. मलबे से एक सैनिक का शव बरामद किया गया हैं. हालांकि, सेना की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्ठी नहीं हुई हैं.

क्या सचमुच आदिवासी आन्दोलन को दिल्ली विश्वविद्याल ने अपने सिलेबस से हटा दिया है?
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 2:35 PM

श में संवेदनशील मुद्दों पर चल रहे एक तरह के 'आन्दोलन बीच खबर है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने सिलेबस के चैप्टर्स से कुछ विषयों को बाहर कर दिया है. इन विषयों को संवेदनशील मानते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है. जिन विषयों को लेकर डीयू ने कदम उठाया है, उनमें हिंदू राष्ट्रवाद, इस्लाम का उदय जैसे विषय शामिल है