Thursday, Jul 10 2025 | Time 11:43 Hrs(IST)
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रांची दौरा,  27वीं क्षेत्रीय परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
देश-विदेश


'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च से पहले पटना में हंगामा, अनियंत्रित भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च से पहले पटना में हंगामा, अनियंत्रित भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर रविवार को रिलीज होने से पहले ही पटना में एक अजीब घटना घटी. गांधी मैदान में अपने पसंदीदा स्टार्स को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. जब फैंस अपनी खुशी और उत्साह को नियंत्रित नहीं कर पाए, तो स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा. 

 

लाठीचार्ज से फैंस काफी नाराज 

लाठीचार्ज के बाद फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस पर आसपास जो भी चीजें मिलीं, उन्हें फेंकना शुरू कर दिया. इस दौरान, सुरक्षा में तैनात सिटी एसपी सेंट्रल, स्विटी सेहरावत पर भी कुछ आक्रोशित लोगों ने चप्पल फेंककर हमला करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां भी गांधी मैदान में मौजूद थीं.

 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का हुआ स्वागत 

वहीं, पटना एयरपोर्ट पर भी जब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च के लिए पहुंचे, तो फैंस की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया. अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया, साथ ही 'पुष्पा' के सिग्नेचर स्टाइल को भी दिखाया, जिसे देखकर फैंस और भी उत्साहित हो गए. 

 

जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर 

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च से पहले, अल्लू अर्जुन ने एक नया पोस्टर भी साझा किया था, जिसने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. 'पुष्पा 2' 3 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और इसकी रिलीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है.

 


 

 
अधिक खबरें
नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:48 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया. नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया.

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:24 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान विधायक, पूर्व मंत्री और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह भी मौजूद थे.

राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी शिबू सोरेन का जाना हालचाल, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 5:55 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Breaking: राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा, 2 शव मल्बे से बरामद
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 1:52 AM

राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा हुआ हैं. वायुसेना का प्लेन क्रैश हो गया हैं. मलबे से एक सैनिक का शव बरामद किया गया हैं. हालांकि, सेना की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्ठी नहीं हुई हैं.

क्या सचमुच आदिवासी आन्दोलन को दिल्ली विश्वविद्याल ने अपने सिलेबस से हटा दिया है?
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 2:35 PM

श में संवेदनशील मुद्दों पर चल रहे एक तरह के 'आन्दोलन बीच खबर है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने सिलेबस के चैप्टर्स से कुछ विषयों को बाहर कर दिया है. इन विषयों को संवेदनशील मानते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है. जिन विषयों को लेकर डीयू ने कदम उठाया है, उनमें हिंदू राष्ट्रवाद, इस्लाम का उदय जैसे विषय शामिल है