Wednesday, Jul 2 2025 | Time 03:55 Hrs(IST)
झारखंड


नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था दो गुटों के बीच पत्थरबाजी, इलाके में अगले आदेश तक धारा 144 लागू
नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर बवाल हुआ. बवाल को दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी भी की गई. वहीं इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया.

 

फिलहाल नगड़ी में पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला है इलाके में रांची जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला. इस दौरान रांची के एसडीएम, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहें. फ्लैग मार्च के जरिए उन्होंने सामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया साथ ही सौहार्द बिगड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही. 

 

रांची एसडीएम ने लोगों से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की साथ ही कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. 


 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम में रांची के नगड़ी इलाके में विसर्जन जुलूस से वापस लौटने के दौरान धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था.देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.  इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. रांची DC और SSP ने स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. 


 

धारा 144 लागू

फिलहाल  रांची जिला प्रशासन की ओर से पूरे नगड़ी इलाके में अगले आदेश तक धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं  घटना के बाद आसपास के सभी थाना प्रभारी को भी अलर्ट किया गया है. इस घटना पर रांची एसएसपी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. पूरे इलाके में धारा 144 लागू किया जा रहा है. पुरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 


 


 

अधिक खबरें
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:25 PM

3 जुलाई को सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था, चाक-चौबंद एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर किये जा रहें आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन सदर प्रखंड के हूर मोड़ मैदान स्थल पर होगा, जहां से बहु प्रतीक्षित एनएच- 75 पर निर्मित बाईपास सड़क का उद्घाटन किया जाना है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

भोगनाडीह की घटना को लेकर भाजपा उतरी सड़क पर, फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:09 PM

बीते 30 जून, हूल दिवस पर शहीद सिदो–कान्हो के जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो–कान्हो के परिजनों एवं ग्रामवासियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूजा करने से रोकने एवं उनपर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में भाजपा की राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज भाजपा, रांची महानगर जिला के द्वारा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. इससे पूर्व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में हाथों में पार्टी का झंडा एवं हेमंत सोरेन का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला स्कूल मैदान से जुलूस के रूप ने अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे एवं भोगनाडीह की घटना के विरोध में घंटों प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

समाज के लिए एक प्रेरणा हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह, लगातार 10 वर्षों से रिम्स में दे रहीं हैं सेवा
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:54 PM

रिम्स की चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह समाज के लिए एक प्रेरणा हैं. दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार 10 वर्षों से रिम्स में बतौर डॉक्टर सेवा दे रही हैं. व्हीलचेयर पर होने के बावजूद डॉ. दिव्या अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभा रही हैं.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ली जानकारी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:45 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को निदेश दिया कि इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए हुए उन्हें सूचित करें. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स में माध्यम से कहा कि झारखण्ड सरकार विमल लकड़ा जी के साथ पूरी तरह खड़ी है. उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

देशभर में मनाया जा रहा डॉक्टर्स डे, बोले डॉक्टर- मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:36 PM

देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. यह दिन डॉक्टरों के समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. कोरोना जैसी महामारी हो या रोजमर्रा की बीमारी, डॉक्टर हर मोर्चे पर डटे रहते हैं. इस मौके पर कई अनुभवी डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म है. समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए डॉक्टर हर चुनौती का सामना करते हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन समाज को भी डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए और उनके योगदान को याद रखना चाहिए.