न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: Virat Kohli Instagram में फॉलो किए जाने वाले पहले नंबर के खिलाड़ी है. मगर इस बीच एक खबर काफी तेजी से फैलने लगी कि विराट कोहली का अकाउंट Instagram पर बंद हो गया है. इस खबर के फैलने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर काफी तेजी से फैलने लगी. विराट कोहली के फैंस ने ट्वीट करके कहने लगे कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी का अकाउंट सोशल मीडिया से हट गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, अब भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अकाउंट इंस्टाग्राम पर वापस आ गया है. मगर इस थोड़े से देर में ही इंस्टाग्राम को 70 लाख का घाटा हो गया है. तो चलिए जानते हैं कि विराट कोहली के अकाउंट के बंद होने से इंस्टाग्राम को 70 लाख का नुकसान कैसे हो गया.
70 लाख फॉलोअर्स ने किया इंस्टाग्राम को अनफॉलो
Virat Kohli के अकाउंट बंद होने के बाद उनके फैंस ने गुस्से में इंस्टाग्राम को अपने अकाउंट से अनफॉलो कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, विराट कोहली के लगभग 7 मिलियन यानी 70 लाख फॉलोअर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपने अकाउंट से या तो अनफॉलो कर दिया या तो अपने अकाउंट को ही हटा दिया है. दावे में कहा गया कि कोहली के फैंस ने इंस्टा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह कदम उठाया. कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें दिखाया गया कि कैसे 705 मिलियन से इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स 698 मिलियन पर आ गए.
जानिए क्यों गायब हुआ था कोहली का अकाउंट
नए साल के मौके पर Virat Kohli ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर दो पोस्ट किये थे. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी को लेकर भी एक फोटो शेयर किया था. कोहली के पोस्ट के बाद उनके फैंस में खुशी थी कि कोहली अब Instagram पर पहले की तरह पोस्ट करने लगे हैं. लेकिन गुरुवार की शाम उनका अकाउंट अचानक गायब हो जाने के वजह से सभी को हैरानी हो गई. फैंस उनका इंस्टा आईडी सर्च कर रहे थे पर उनका अकाउंट नजर नहीं आ रहा था. अब जब उनका अकाउंट वापस से नजर आने लगा है तो ये साफ हो गया कि विराट ने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं किया था. ये Instagram के टेक्निकल ग्लिच के वजह से हुआ होगा.
सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर है विराट कोहली
आपकी जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. मौजूदा समय मे 274 मिलियन फैंस उन्हें फॉलो करते हैं. इस सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर हैं. बता दें, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 51 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं.
यह भी पढ़ें: WOW MOMO गोदाम में लगी आग की चपेट में आने से अभी तक कुल 25 लोगों की मौत, मैनेजर सहित दो अन्य लोग गिरफ्तार