आज खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मुकाबला, SRH और RCB होंगे आमने सामने

आज खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मुकाबला, SRH और RCB होंगे आमने सामने

आज खेला जाएगा ipl 2026 का पहला मुकाबला srh और rcb होंगे आमने सामने

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का आगाज आज (28 मार्च) से हो रहा हो. पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीम काफी मजबूत है. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी हाई स्कोरिंग करने के मामले में माहिर है. वहीं सूत्रों के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि होने वाले पहले मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को हैदराबाद की टीम से एक कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है. यदि बेंगलुरु की टीम को अपने मैच को आसान बनाना  है और मैच को एक तरफा अपने नाम करना है तो, उन्हें मैच के शुरुआती 6 ओवर के अंदर हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों का विकेट चटकाना होगा. यह तीन बल्लेबाज हैं- हेड, अभिषेक और किशन. यदि मैच के शुरुआती 6 ओवर में इन तीन बल्लेबाजों का विकेट गिरा देते हैं तो, उनके लिए यह मैच काफी आसान हो जाएगा. 

क्रिकेट के जानकारों के अनुसार, यदि हैदराबाद टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मैच में बलेबजी के दौरान 6 ओवर तक पिच पर टीके रह जाते हैं तो, वह बेंगलुरु के गेंदबाजों पर काल समान बरसेंगे और टीम का स्कोर 7-8 ओवर के अंदर 100 के पार पहुंच जाएगा. भले ही टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के तरफ से खेलते हुए अभिषेक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था मगर सभी को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा कमाल का प्रदर्शन करेंगे और सभी को एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज होने वाला आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 8 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस के लिए दोनों टीमओं के कप्तान 7:30 बजे मैदान में आएंगे.  वहीं मिली जानकारी के अनुसार, इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने के फ़ैसला कर सकती है. अब देखना यह है कि कौन सी टीम  होने वाले पहले मुकाबले में जीत दर्ज करती है और किस टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे लोग
 
संबंधित सामग्री

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

बिहार

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

झारखंड

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

झारखंड

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत