न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में अचानक तनाव भड़क गया, जब दो समुदायों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा आगजनी भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जुलूस, जो धार्मिक उत्साह के साथ निकाला जा रहा था, कुछ ही देर में तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया और हालात दंगे जैसे हो गए. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. बताया जा रहा है कि अधिकारी करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित रोह बाजार के लिए रवाना हो चुके हैं और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात