न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पूरा विश्व मौजूदा समय में टी20 विश्व कप 2026 के रंग में रंगा हुआ है. 7 फरवरी से शुरू हुए इस मुकाबले में अभी तक कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत ने अभी तक केवल एक मुकाबला खेला हैं. जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं आज भारत अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के साथ खेलने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान मैच से ठीक आधे घंटे पहले टॉस के लिए मैदान में आएंगे. जहां एक तरफ भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11.
हेड टू हेड आंकड़ें
टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीम अभी तक सिर्फ एक ही बार आमने सामने आई है. जिसमें भारतीय टीम ने हीट दर्ज की है. आज दोनों टीम दूसरी बार आमने सामने आ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था. मुकाबले में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाया था और भारत को 133 रनों का लक्ष्य दिया था. जिस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने आसानी से कर लिया था. भारत उस मुकाबले को 9 विकेट और 28 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया था. अब आज के मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करके उन्हें बड़े लक्ष्य सौंपने के उदेश्य से मैदान में उतरेगी.
मौसम पूर्वानुमान
मैच के दौरान दिल्ली का मौसम लगभग साफ रहेगा. आसमान में जरूर बादल छाए रहेंगे मगर बारिश की संभावना काफी कम है. वही भारत में जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि ठंड का मौसम चल रहा है. तो रात के समय मौसम ठंडा रहेगा. वहीं तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, बारिश की संभावना ना के बराबर है और ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सभी क्रिकेट प्रेमियों को आज होने वाले मुकाबले में पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है.
पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो, यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. मैदान छोटी और तेज है, इस वजह से यदि खिलाड़ी मैदान में हड़बड़ाकर नहीं बल्कि शुरुआत में रुककर और टिककर खेले तो, शानदार लक्ष्य दे सकता है. पिच की स्थिति को देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. भारत के सामने नामीबिया काफी छोड़ी और कमजोर टीम है, ऐसे में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया को 300 से अधिक रनों का शानदार दे सकता है. वहीं समय के साथ इस इस पिच का सहयोग स्पिनरों को मिल सकता है.
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन(विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह
नामीबिया टीम की संभावित प्लेइंग 11
लौरेन स्टीनकैंप, जान फ़्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का आज आठवां दिन, विपक्ष ने सदन में किया जोरदार हंगामा