खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग

चाईबासा में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग संपन्न: U-15 में लुमजुड़ी और U-18 में ब्लैक ईगल बनीं विजेता

पश्चिमी सिंहभूम जिले की बेटियों ने रग्बी के मैदान पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

By : Ark Sahuliyar
चाईबासा में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग संपन्न: U-15 में लुमजुड़ी और U-18 में ब्लैक ईगल बनीं विजेता

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले की बेटियों ने रग्बी के मैदान पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग 2026 का समापन उत्साहजनक माहौल में हुआ. इस प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-18 बालिका वर्ग की टीमों ने अपने दमदार खेल से सभी का दिल जीत लिया.

उद्घाटन एवं समापन समारोह
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अजय नायक और डॉ. मनोरंजन प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का बेहतरीन मंच मिलता है.

वहीं, पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह में चाईबासा के मेयर नितिन प्रकाश और समाजसेवी शीतल नाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम
अंडर-15 (U-15) बालिका वर्ग में विजेता प्रथम स्थान बी.एस.बी. लुमजुड़ी 
 उपविजेता द्वितीय स्थान चिल्ड्रेन पार्क स्कूल 
तृतीय स्थान सेंट टेरेसा हाई स्कूल, झींकपानी 

अंडर-18 (U-18) बालिका वर्ग में विजेता प्रथम स्थान ब्लैक ईगल आरएफसी 
उपविजेता में द्वितीय स्थान वेस्ट सिंहभूम रग्बी, तृतीय स्थान सिंहभूम क्वीन 

प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना लक्ष्य
पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने टूर्नामेंट की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बालिकाओं में रग्बी के प्रति रुचि जगाना और उनकी प्रतिभा को निखारकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, कोचों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया.