IPL 2026: CSK vs PBKS मैच से पहले जानें,  चेन्नई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: CSK vs PBKS मैच से पहले जानें,  चेन्नई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

ipl 2026 csk vs pbks मैच से पहले जानें  चेन्नई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का आज (3 अप्रैल) सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैच से ठीक आधे घंटे पहले मैदान में उतरेंगे. दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है. जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हार के अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. 

वहीं पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स से जीतकर आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को होने वाले इस शानदार मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था. अब देखना यह है कि आज के मुकाबले में  किस टीम को जीत मिलती है और किस टीम को इस मुकाबले में हार सामना करना पड़ता है. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं चेन्नई के मौसम का हाल और एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में आज का मौसम साफ रहेगा बारिश होने की संभावना नहीं है. वहीं मैच के दौरान पूरे इलाके में उमस भरे रहने की उम्मीद है. दिन के समय तापमान लगभग 35 डिग्री से 36 डिग्री तक रहेगा. वहीं रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मगर उमस रहने की वजह से वहां तापमान में कोई बदलाव देखने को मिलेगी.  

वहीं बात करें एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच की तो, पहले यहां की पिच मैच के दौरान स्पिन गेंदबाजों का साथ देती हुई नजर आती थी. मगर पिछले कुछ मैचों में यहां की पिच बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आ रही है. क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि इस मैदान में अभी की हलात को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

यह भी पढ़ें: जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कल से, भाग लेने के लिए सिमडेगा के खिलाड़ी हुए जमशेदपुर रवाना

संबंधित सामग्री

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

झारखंड

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

झारखंड

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने  हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

देश-विदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार