जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार पुलिस ने कराया पैदल मार्च

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में सरेआम पिस्टल लहराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी और उसके साथी को सड़क पर पैदल घुमाया, ताकि इलाके में फैले डर के माहौल को खत्म किया जा सके. पुलिस के अनुसार, घटना ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गणगौर स्वीट्स के पास की है, जहां युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए देखा गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख सारिक इमाम उर्फ अमयान और उसके साथी मो. सलमान के रूप में हुई है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शेख सारिक इमाम कपाली बंधुगोड़ा का निवासी है, जबकि मो. सलमान कपाली गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास रहता है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शेख सारिक इमाम के खिलाफ पहले से आजादनगर थाना में तीन मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का भी खुलासा होता है.

जांच में सामने आया है कि 1 अप्रैल को मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड पर पत्नी के साथ विवाद के दौरान जब स्थानीय लोग इकट्ठा हुए, तब आरोपी ने पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया था. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आजादनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, थाना प्रभारी चंदन कुमार के बयान पर इस मामले में जुगसलाई निवासी मो. राज के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

संबंधित सामग्री

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

झारखंड

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने  हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

देश-विदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

सरकार को बदनाम करने में जुटी है भाजपा, झामुमो गढ़वा ने विष्णुगढ़ मामले में बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

झारखंड

सरकार को बदनाम करने में जुटी है भाजपा, झामुमो गढ़वा ने विष्णुगढ़ मामले में बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप