IPL 2026:  SRH vs RCB मैच से पहले जानें, बेंगलुरू के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IPL 2026:  SRH vs RCB मैच से पहले जानें, बेंगलुरू के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

ipl 2026  srh vs rcb मैच से पहले जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का आगाज आज (28 मार्च) से हो रहा हो. पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 8 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस के लिए दोनों टीमओं के कप्तान 7:30 बजे मैदान में आएंगे.  वहीं मिली जानकारी के अनुसार, इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने के फ़ैसला कर सकती है.

दोनों ही टीम काफी मजबूत है. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी हाई स्कोरिंग करने के मामले में माहिर है. वहीं सूत्रों के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि होने वाले पहले मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को हैदराबाद की टीम से एक कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है. वहीं मैच को लेकर सभी क्रिकेट प्रेमियों में उल्लास साफ देखने को मिल रहा है. सही यह जानने की कोशिस कर रहे हैं कि मैच के दौरान बेंगलुरू का मौसम कैसा रहेगा और पिच का साथ किस टीम को मिलेगी. तो चलिए होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले से पहले जानते हैं बेंगलुरू के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट. 

मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरू का मौसम आज साफ रहेगा. बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. वहीं दिन के समय बेंगलुरू के तापमान में गर्मी साफ देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरू में दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा. वहीं रात के समय यहां के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. रात के समय यहां का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. खास बात यह है कि सभी क्रिकेट प्रेमियों को मैच के दौरान किसी भी प्रकार के रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

जैसा की सभी क्रिकेट के जानकार जानते हैं कि बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच मैच के दौरान बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. मैच के समय इस मैदान में लंबे-लंबे चौके और छक्के लगते हुए दिखते हैं. ऐसे में इस मैदान में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है. इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है. मगर रात में मैच होने के वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का भी फैसला कर सकती है. वहीं बात करें टारगेट की तो, टी20 क्रिकेट में अब कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है, लेकिन 200 से 220 से तक के स्कोर भी अच्छी फाइट देखने को मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: दुधकुंदी में हाथियों का तांडव: आधी रात को मचाया उत्पात, दर्जनों किसानों की फसलें बर्बाद
 
संबंधित सामग्री

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

बिहार

रामनवमी के जुलूस के दौरान रोह बाजार में जमकर बवाल, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी 

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

झारखंड

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

झारखंड

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत