IND vs NZ 2nd T20: मैच से पहले जानें रायपुर के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

By : Vaibhaw Vikram
IND vs NZ 2nd T20: मैच से पहले जानें रायपुर के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (23 जनवरी) दूसरा टी20 मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई है. पहले टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने शानदार 48 रनों से जीत दर्ज की थी. भारत के तरफ से स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में कमाल की 84 रन की  पारी खेली थी. बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले थे. वहीं गेंदबाजी के दौरान में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के दो-दो बल्लेबाजों का विकेट चटका कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. आज दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. तो चलिए जानते हैं आज के होने वाले मुकाबले में बारिश अपना खलल डालेगी या मैच सुचारू रूप से चलता रहेगा. क्या कहता है आज का वेदर रिपोर्ट.

IND vs NZ 2nd T20: वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग 'Accuweather' के अनुसार,  आज मैच के दौरान रायपुर का मौसम साफ रहेगा. बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है. वहीं दिन के समय रायपुर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं सूर्यास्त के बाद यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. मैच के दौरान हवा 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. मौसम विभाग की मानें तो बारिश मुकाबले में खलल नहीं डालेगी और फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ ले सकते हैं. उम्मीद है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का क्रिकेट देखने को मिलेगा.

IND vs NZ 2nd T20: पिच रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, रायपुर में आज होने वाले मुकाबले से पहले केवल एक टी20 मुकाबला खेला गया है. यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. जिस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों हराया था. वहीं उस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों का लक्ष्य दिया था. जिस लक्ष्य का पीछा ऑस्ट्रेलिया टीम नहीं कर सकी थी. पिच की बात की जाए तो, यहां की पिच सामान्य है. पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का साथ देती है. मगर यहां खेले गए एक मात्र मुकाबले को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस मैदान में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच जीत सकती है. टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान में पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है.

IND vs NZ 2nd T20: भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

यह भी पढें: BREAKING NEWS: रूसी विमान में आई तकनीकी खराबी, 238 यात्रियों की जान खतरे में!

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.