Tuesday, Jun 17 2025 | Time 01:34 Hrs(IST)
झारखंड » सरायकेला


सरायकेला खरसावां जिला में 15 से 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा विशेष जागरूकता एवं सेवा संतृप्ति कार्यक्रम

सरायकेला खरसावां जिला में 15 से 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा विशेष जागरूकता एवं सेवा संतृप्ति कार्यक्रम
बसंत कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: जनजातीय कार्य मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के समग्र विकास तथा उन्हें सभी सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA)’ की शुरुआत की गई है. यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय समावेशन मिशन (PM-JANMAN) के सहयोग से सरायकेला-खरसावां जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में संचालित किया जा रहा है.

 

अभियान के अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों में सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रमों एवं सेवा संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों में पात्र आदिवासी परिवारों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाएगा.

 

अभियान के प्रमुख उद्देश्य

-जनजातीय समाज में योजनाओं को लेकर जागरूकता का विस्तार

-विशेष रूप से दुर्बल जनजातीय समूहों (PVTGs) को सशक्त बनाना

-आधार कार्ड, बैंक खाता, आयुष्मान कार्ड, गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं गांव-स्तर पर उपलब्ध कराना

-नुक्कड़ नाटक, ग्राम सभाएं, प्रदर्शनियों आदि से संवाद आधारित सहभागी लोकतंत्र को बढ़ावा देना

-जनजातीय युवाओं को ‘परिवर्तन नेता’ के रूप में प्रशिक्षित कर नेतृत्व कौशल का विकास करना

 

मुख्य सेवाएं व योजनाएं

इस अभियान के अंतर्गत जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, वनाधिकार अधिनियम, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान समेत 40 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 15 से 30 जून 2025 के बीच विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

प्रखंड स्तरीय सेवा शिविरों की तिथियां इस प्रकार निर्धारित हैं:

कुचाई - 15.06.2025

 

सरायकेला - 16.06.2025

 

राजनगर- 17.06.2025

 

खरसावां- 18.06.2025

 

गम्हरिया- 19.06.2025 

 

चांडिल- 20.06.2025

 

नीमडीह- 21.06.2025

 

इचागढ़- 23.06.2025

 

कुकड़- 24.06.2025

 

इस अभियान के माध्यम से सरायकेला-खरसावां जिले के जनजातीय ग्रामों को सामाजिक, आर्थिक एवं संरचनात्मक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा.

 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
उपायुक्त ने छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार विषय चयन और भविष्य की योजना के लिए किया मार्गदर्शन
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 7:18 AM

सरायकेला-खरसावां जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सह सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन सभागार, सरायकेला में किया गया. इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार बृजनंदन प्रसाद ने खरसावां प्रखंड का किया दौरा
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 7:04 PM

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हल्दी प्रसंस्करण केंद्र, खरसावां का निरीक्षण किया एवं वहां संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली.

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जागरूकता रथ एवं हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 4:49 PM

सरायकेला समाहरणालय परिसर से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद एवं उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा "धरती आबा जनभागीदारी अभियान"

गुणधर महतो स्मृति मेला पारगामा में ऑनलाइन क्वीज और ड्राइंग कंपिटीशन कराया गया
जून 13, 2025 | 13 Jun 2025 | 7:53 PM

सरायकेला जिला अंतर्गत पारगामा गांव में 13 जून को मनाई जाने वाली गुणधर महतो स्मृति मेला इस बार लघु रुप में आयोजित हुई. ज्ञात हो कि झुमूर के आशिक और गणित के मालिक स्व गुणधर महतो के पुण्यतिथि पर लगने वाली वार्षिक स्मृति मेला इस बार स्थगित कर दी गई थी

कुकड़ू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने रखीं व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याएं
जून 13, 2025 | 13 Jun 2025 | 7:33 PM

चांडिल के कुकड़ू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.