Tuesday, Jun 17 2025 | Time 12:21 Hrs(IST)
  • ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत
  • बार-बार बिजली कटने से नाराज लोग पहुंचे सब-स्टेशन, गुस्से में लगाई आग, देखें Video
  • बोलेरो और मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत एक की मौत, एक घायल
  • बॉयफ्रेंड के सामने युवती से गैंगरेप, ओडिशा के समुद्री तट पर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
  • रांची में रेलवे स्टेशन मास्टरों की बैठक आज
  • पूर्व मंत्री देव कुमार धान को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • अब शादी से पहले चाहिए 'नो-झंझट सर्टिफिकेट'! लड़के ने छपवाया अनोखा इश्तेहार, कहा- "अगर दिल किसी और के पास है तो अभी बता दो!"
  • जिस कुआं में हुआ था पिता पुत्र की मौत उसे प्रशासन ने भविष्य में खतरा भांपते हुए भरवाया
  • मानसून की पहली बारिश में उमस भरी गर्मी से लोगों को दी राहत
  • बेंगलुरु में रैपिडो ड्राईवर ने महिला यात्री को लगाया जोरदार थप्पड़, झटके से सड़क पर गिरी
  • नीले ड्रम में बंद हुई थी एक जिंदगी, मुस्कान-साहिल पर कोर्ट में तय हुए हत्या के आरोप, शुरू हुआ सौरभ मर्डर केस का ट्रायल
  • ट्रेन बना मैदानी अखाड़ा! सीट के लिए जमकर बवाल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
  • जिस कुआं में हुआ था पिता पुत्र की मौत उसे प्रशासन ने भविष्य में खतरा भांपते हुए भरवाया
  • मानसून की पहली बारिश में उमस भरी गर्मी से लोगों को दी राहत
  • बीती देर रात आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की माताजी की तबीयत बिगड़ी, रांची रेफर
झारखंड


उपायुक्त ने छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार विषय चयन और भविष्य की योजना के लिए किया मार्गदर्शन

समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए किया प्रेरित
उपायुक्त ने छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार विषय चयन और भविष्य की योजना के लिए किया मार्गदर्शन
बसंत कुमार साहू/न्यूज11 भारत




सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सह सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन सभागार, सरायकेला में किया गया. इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, करियर काउंसलिंग विशेषज्ञ, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी-सीआरपी, कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन, तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे.

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार उचित विषय चयन एवं भविष्य की करियर योजना हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था. साथ ही विज्ञान एवं वाणिज्य जैसे विषयों की ओर प्रेरित कर इन क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से उन्हें परिचित कराना भी इसका प्रमुख उद्देश्य रहा.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि विषय चयन जीवन की दिशा निर्धारित करता है, अतः यह निर्णय आत्मविश्लेषण, रुचि और दीर्घकालिक सोच के आधार पर लिया जाना चाहिए. उन्होंने छात्राओं से यह भी जाना कि वे किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं, और उस दिशा में कौन-से विषय, परीक्षाएं एवं संस्थान महत्वपूर्ण हो सकते हैं, इसकी जानकारी साझा की.

 

उन्होंने कहा कि विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी — तीनों ही विषयों में उज्ज्वल संभावनाएं हैं, और छात्राओं को किसी सामाजिक या पारिवारिक दबाव के बजाय आत्मनिर्भरता और रुचि को प्राथमिकता देनी चाहिए.

 

उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखते हुए उनके झुकाव और क्षमता को समझें, उनकी बातों को सुनें और उन्हें बिना किसी दबाव के उचित मार्गदर्शन दें. उन्होंने कहा कि “अच्छे अभिभावक वही होते हैं जो बच्चों के साथ संवाद बनाए रखते हैं और उन्हें भय के वातावरण में नहीं, बल्कि सहयोग के वातावरण में आगे बढ़ने देते हैं.”

 

उप विकास आयुक्त  आशीष अग्रवाल ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विषय चयन में परिवार या समाज के दबाव की बजाय आत्मरुचि को प्राथमिकता दें. उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया.

 

वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों, आवश्यक विषयों, प्रमुख परीक्षाओं तथा राज्य एवं देशभर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की जानकारी दी.

 

कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी  कैलाश मिश्रा एवं विशेषज्ञ काउंसलर्स ने छात्राओं को विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी विषयों से संबंधित विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बना सकें.

 

इसके साथ ही, माहवारी एवं उससे जुड़ी रूढ़िवादी धारणाओं को तोड़ने पर भी चर्चा की गई. छात्राओं को इस विषय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया.

 


 

 

 

अधिक खबरें
रांची: कांग्रेस मुख्यालय में आज लगेगा जनता दरबार, मंत्री इरफान अंसारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:11 AM

आज, मंगलवार (17 जून) को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा राजधानी रांची में जनता दरबार लगाया जाएगा.

रांची पुलिस ने  ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर जारी किया हेल्पलाइन नंबर
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 8:35 AM

पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा राजधानी रांची के यातायात समस्या से संबंधित समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया है,जिसमें कॉल या व्हाट्सएप के जरिए आम जनता के द्वारा संपर्क किया जा सकता हैं.

Jharkhand Weather Update:  झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:29 AM

झारखंड में तपती गर्मी के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी. सोमवार की शाम राजधानी रांची समेत गढ़वा, गुमला, जमशेदपुर और हजारीबाग में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया

गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:35 PM

गढ़वा जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की भव्य शुरुआत की गयी है. गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की है. रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत में शुरू किये गये इस अभियान के तहत जिले के 15 प्रखंडों की 58 पंचायतों के 113 ग्रामों में विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे, जिनमें लोगों को जागरूक

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:02 PM

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. साइबर ठग आसिफ को यूपी पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर राशि को 5 से 10 गुणा करने का लालच देकर ठगी की गई. व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर व्यक्ति को जाल में फंसाया गया.