Monday, Aug 4 2025 | Time 04:47 Hrs(IST)
झारखंड


भरनो प्रखंड के अमलीया वन समिति सदस्य जगजीवन सिंह को बेहतर कार्य के लिए स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने किया सम्मानित

भरनो प्रखंड के अमलीया वन समिति सदस्य जगजीवन सिंह को बेहतर कार्य के लिए स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने किया सम्मानित

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत


भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के अमलीया गांव निवासी जगजीवन सिंह को झारखंड विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आयोजित 76वां राजकीय वन महोत्सव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन संवर्द्धन एवं संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर वन समिति के सदस्य को सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया गया.यह पुरुस्कार भरनो प्रखण्ड के अमलीया गांव निवासी वन समिति सदस्य जगजीवन सिंह को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और उपस्थित कई मंत्रियों के हाथों प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का चेक पुरुस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया.यह सम्मान उन्हें वन प्रबंधन समिति अमलीया के सदस्य होने पर इन्होंने वन प्रबंधन एवं वन्यजीव के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किया,इन्होंने विशेष रुप से विभाग एवं ग्रामीण के बीच मे सामंजस्य स्थापित करते हुए ग्रीष्म कालीन वन अग्नि से अमलीया पीएफ को गाँव के लोगो के साथ मिलकर लगातार कई वर्षों से बचाया है,ये लगातार संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ आसपास के गांवों जंगलों को भी बचाने के लिए प्रयासरत रहें हैं,यह वन भूमि पर काफी दबाव रहता है,इसमें इनका प्रयास काफी सराहनीय है.इस मौके पर राँची के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा,गुमला के वनरक्षी अकील अहम उपस्थित रहे.


यह भी पढ़ें: तेनुघाट में रितु रंजन कुमार ने अवर निबंधन का पदभार ग्रहण किया

अधिक खबरें
प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मुख्यमंत्री सारथी योजनांतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र का रोजगार मेला
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:43 PM

रविवार को ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया इस मेला का उद्घाटन मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया नंदकिशोर महतो एवं संचालन

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पतरातु ने 'न्यूज़ 11' संवाददाता को रक्षा सूत्र बांधा
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:29 PM

ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र पतरातू में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NEWS 11 भारत के बन्धु सुमित कुमार पाठक जी को नशामुक्त भारत अभियान एवं दिव्य ईश्वरीय रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत बीके रामदेव ने सम्मानित कर उन्हें ईश्वरीय सौगात वा प्रसाद भेंट किया गया. ब्रह्माकुमारी रोशनी ने शिव रक्षासूत्र बांध कर लंम्बी आयु और मंगल जीवन की शुभकामना की

थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:11 PM

थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन (इंटक फेडरेशन) पीवीयूएनएल पतरातू का बैठक हुई. इसकी‌अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ( इंटक फेडरेशन) के जिला अध्यक्ष एवं थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरफराज अहमद व संचालन राजकुमार महतो द्वारा किया गया. बैठक में थर्मल पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि मजदूरों के विभिन्न

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो के सभागार में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:03 PM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में रविवार को विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उदघाटन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जाहिद अख्तर द्वारा फीता काटकर कर किया गया.मौके पर डॉक्टर जाहिद अख्तर ने माताओं द्वारा अपने बच्चों को स्तन पान कराने के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया माँ का

कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन को किया गया रिचार्ज
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 8:53 PM

रविवार देर शाम कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का रिचार्ज किया गया. इस संबंध में महा प्रबंधक ट्रांसमिशन जोन के हजारीबाग के रजलाल पासवान ने बताया कि कटिया से पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का रिचार्ज किया गया है. 24 घंटे तक लोड रखा जाएगा उसके बाद पीवीयूएनएल के सजेशन के अनुसार लोड डालेंगे और ऑर्गेनाइजेशन करेंगे और आगे