Monday, Jul 14 2025 | Time 13:05 Hrs(IST)
  • भूमि विवाद को लेकर भाभी-भतीजे पर फेका गर्म पानी, घायलों का इलाज चल रहा
  • बिगड़ते मौसम को देखते हुए एयर इंडिया ने यात्रा सलाह की जारी, हवाई अड्डे पर जाने से पहले करें ये काम
  • सावन की पहली सोमवारी प्रसिद्ध देवकी बाबा धाम मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, बोल बम के नारे से गूंज उठा पूरा घाघरा
  • सावन माह की पहली सोमवारी में शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब
  • दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 6 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू — मुरी स्टेशन पर ऑपरेशन "आहट" का असर
  • दिन में शांति की बात, रात में बमबारी! पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा
  • दिन में शांति की बात, रात में बमबारी! पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा
  • आज राहुल गांधी की अगुवाई में झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत सभी सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद
  • रांची: शराब घोटाले में कारोबारी विनय सिंह से आज एसीबी करेगी पूछताछ, टेंडर आवंटन को लेकर भी होगी पूछताछ
  • रांची में फिर सक्रिय हुए चेन स्नेचर, पुंदाग क्षेत्र में महिला से दिनदहाड़े छीनी चेन, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
  • इंटरनेट बंद, स्कूल में लगा ताला सुरक्षा के साए में होगी नूंह में श्रद्धालुओं की ब्रजमंडल यात्रा
  • रांची के स्वर्णरेखा नदी की धारा के बीच छिपा है '21 शिवलिंगों' का रहस्यमयी धाम, नागवंशी इतिहास से जुड़ी है अद्भुत आस्था की कहानी
  • रांची: अब बच्चियां हो या फिर महिलाएं सभी कर सकती है DGP से सीधे तौर पर शिकायत
  • अखिल भारतीय धोबी महासंघ हुसैनाबाद प्रखंड कमिटी का गठन, शशिरंजन बने अध्यक्ष
  • सिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
झारखंड


.. तो क्या रेपिस्ट को इनाम देगी झारखंड सरकार? : चंपाई सोरेन

.. तो क्या रेपिस्ट को इनाम देगी झारखंड सरकार? : चंपाई सोरेन

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि बोकारो से एक आपराधिक वारदात की सूचना मिली है, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति (अब्दुल) द्वारा एक आदिवासी महिला का बलात्कार करने की कोशिश की गई. महिला द्वारा शोर मचाने पर लोग जुट गए और महिला को बचाने के क्रम में उस रेपिस्ट के साथ हाथापाई हुई. पुलिस के अनुसार, बाद में उसकी मृत्यु हो गई. आत्मरक्षा का अधिकार हर किसी को है और ऐसे अपराधियों से किसी को भी सहानुभूति नहीं होनी चाहिए. 

 

लेकिन अगले दिन, झारखंड के एक मंत्री ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए, उस रेपिस्ट को विक्टिम साबित करने की कोशिश की. उन्होंने उस बलात्कारी के परिवार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से 1 लाख, मुख्यमंत्री की ओर से 1 लाख तथा सरकार की ओर से 4 लाख की सहायता राशि एवं स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने की घोषणा की. 

 

चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि यह कैसी राजनीति है? क्या वोट बैंक के लिए सरकार इस स्तर तक गिर सकती है कि वो आदिवासी समाज की महिला का रेप करने वाले को इनाम देगी? क्या इस से रेपिस्टों को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा? क्या हमारी बेटियाँ अब ज्यादा असुरक्षित नहीं हो जायेंगी? क्या उस महिला को आत्मरक्षा का अधिकार नहीं था? किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेना गलत है, और कानून उस दिशा में अपना काम करेगा, लेकिन एक रेपिस्ट के पक्ष में खड़ी इस सरकार ने सभी झारखंडियों का सिर शर्म से झुका दिया है. क्या यही दिन देखने के लिए अलग झारखंड राज्य बनाया गया था? जागो आदिवासियों, जागो !

 

 
अधिक खबरें
सिल्ली न्यू मार्केट की सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढे तालाब में तब्दील
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 11:11 PM

सिल्ली आरओबी के समीप न्यू मार्केट मुख्य पथ की स्थिति बारिश होते ही खराब हो जाती है. रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने पर आवागमन के लिए इस सड़क का डायवर्सन सड़क के रूप में उपयोग किया गया था. लेकिन कंपनी द्वारा कभी भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई. जिसके कारण भारी वाहनों के चलने से सड़क में जानलेवा गड्ढे ब

जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक की बेटी प्रियांशु मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 11:05 PM

बेरमो प्रखंड के जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक नरेश प्रसाद चौधरी की बेटी प्रियांशु माला चौधरी ने बेरमो का मान बढ़ाया. प्रियांशु माला राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज की नयी कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:53 PM

रविवार को झारखंड प्रदेश शौण्डिक (सूढी) समाज के नए कार्यकारिणी की पहली बैठक रांची हवेली बैंक्विट, रिंग रोड कांके में डॉक्टर अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.इस दौरान समाज के ज्यादा से ज्यादा अविवाहित युवक एवं युवतियों

पलामू में दवा दुकानदारों का निलंबन वापस नहीं हुआ तो बुधवार से हड़ताल की चेतावनी
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:47 PM

पलामू केमिस्टस एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन ने मेदिनीनगर के स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया से उनके शाहपुर स्थित आवास पर मुलाकात की. फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विधायक को जिले में औषधि व्यवसाय पर हो रही एकतरफा कार्रवाईयों से अवगत कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से औषधि प्रशासन नए-नए कानूनों का भय

चाईबासा सदर थाना के न्यू कॉलोनी नीमडीह में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:40 PM

चाईबासा सदर थाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी नीमडीह में अज्ञात अपराधियों ने युवक सुमीत यादव AGE - 25 को घर से बुलाकर गोली मारी, इस घटना के बाद मोहल्ले अफरा तफरी, मच गयी. युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.