Saturday, Jul 19 2025 | Time 08:01 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


Shravani Mela: मेला क्षेत्र में 750 सफाई मित्रों के द्वारा साफ-सफाई पर किया जा रहा है विशेष फोकस

Shravani Mela: मेला क्षेत्र में 750 सफाई मित्रों के द्वारा साफ-सफाई पर किया जा रहा है विशेष फोकस

न्यूज़11 भारत

देवघर/डेस्क: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान मेला क्षेत्र में 750 की संख्या में सफाई मित्र 24×7 साफ-सफाई, कचड़ा उठाव व निष्पादन, और हाइजीन पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को एक साफ-सुथरा और स्वच्छ माहौल मुहैया कराया जा सके. 
 
इसके अलावे ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत चौबीसों घंटे पलिवार तरीके से सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है, ताकि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.
 
साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ मेला क्षेत्र में स्वच्छता को बनाए रखने हेतु शौचालय, स्नानागार के साथ-साथ रूट लाईन मेला क्षेत्र में बायोटॉयलेट, चलन्त शौचालय एवं स्थायी शौचालय की सफाई के अलावा फोगिंग, ब्लीचिंग छिड़काव को लेकर चौबिसों घंटे साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं.
 
 
 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा