Saturday, Jul 19 2025 | Time 08:15 Hrs(IST)
  • भारत के 34 मछुआरों को बांग्लादेश ने पकड़ा, वापसी के लिए केंद्र सरकार ने बनाया दबाव
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं के साथ की धान रोपनी, झमाझम बारिश के बीच पानी से भरे खेत में उतरी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं के साथ की धान रोपनी, झमाझम बारिश के बीच पानी से भरे खेत में उतरी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में ये वक्त धान रोपनी का है. हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला-पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जाएगी. राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरी. अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई. 
 
आपको बता दें कि झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है. पारंपरिक रीति - रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती है. धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है. किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने का प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते है. 
 
चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पा कर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया.  रघुनाथपुर गांव की जॉनी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देख कर अच्छा लगा. वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह है. पहले भी वो धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रहीं है. गांव की अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की है. खेत में मंत्री के साथ - साथ रोपा करना अच्छा लगा. 
 
ये भी पढ़ें- Jharkhand High Court: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बनें झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस
 
 

 

 

 

 

अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा