Wednesday, May 28 2025 | Time 07:48 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: प्री-मानसून से मौसम हुआ सुहावना, अगले 3 दिन लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश, विभाग ने जारी किया Alert
राजनीति


झारखंड विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन, सभापति और सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी

कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया
झारखंड विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन, सभापति और सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया हैं. इस पुनर्गठन के तहत समितियों के सभापतियों आयर सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं. इस बार की अधिसूचना में कई प्रमुख और प्रभावशाली समितियों के अध्यक्षों का चयन किया गया हैं. 

 

अधिसूचना के अनुसार, गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया हैं. बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोकलेखा समिति की जिम्मेदारी दी गई हैं. विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो विशेषाधिकार समिति, नियम समिति और याचिका समिति के सभापति होंगे.

 

यहां देखें पूरी सूची:

सत्येंद्र नाथ तिवारी (भाजपा, गढ़वा)-सामान्य प्रयोजन समिति.

हेमलाल मुर्मू (झामुमो, लिट्टीपाड़ा)-प्राक्कलन समिति.

निरल पूर्ति (झामुमो, मझगांव)–सरकारी उपक्रम समिति.

अरूप चटर्जी (माले, निरसा)-सरकारी आश्वासन समिति.

बसंत सोरेन (झामुमो, दुमका)-प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति.

प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट)-जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति.

रामेश्वर उरांव (कांग्रेस, लोहरदगा)-आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति.

उमाकांत रजक (झामुमो, चंदनक्यारी)-निवेदन समिति.

स्टीफन मरांडी (महेशपुर)–अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति.

रामचन्द्र सिंह (मनिका, कांग्रेस)-सदाचार समिति.

नीरा यादव (कोडरमा, भाजपा)–पुस्तकालय विकास समिति.

उदयशंकर सिंह (सारठ, झामुमो)-पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति.

चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह (रांची, भाजपा)-विधायक निधि अनुश्रवण समिति.

भूषण तिर्की (गुमला, झामुमो)-शून्यकाल समिति.

राज सिन्हा (धनबाद, भाजपा)-गैर सरकारी संकल्प समिति.

सुरेश पासवान (देवघर, राजद)–अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति.

सविता महतो (ईचागढ़, झामुमो)-युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति.

दशरथ गगराई (खरसावां, झामुमो)-आवास समिति.

सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम, निर्दलीय)-प्रत्यायुक्त समिति.

विकास मुंडा (तमाड़, झामुमो)-खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले समिति.

 


 
अधिक खबरें
किसने कह दिया कि हम पंचर बनाते है, वतन पर कट जाए वो हम सर बनाते हैं: इमरान प्रतापगढ़ी
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 9:29 AM

भारतीय सेना के पराक्रम और सम्मान में रांची के इटकी थाना मैदान में " जय हिंद सभा " का आयोजन किया गया. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने सभा में देश भक्ति का ऐसा समा बांधा की उपस्थित भीड़ उनके सुर में सुर मिलाती नजर आई. सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने अंदाज में कहा कि ....मेरा मसकन, मेरी जन्नत को सलामत रखना, मेरे मौला मेरे भारत को सलामत रखना.

BREAKING: मुख्यमंत्री की आज होने वाली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक स्थगित
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 2:33 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गयी है. बैठक में अवैध घुसपैठ, गंभीर आपराधिक घटनाओं सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी.

कल इटकी थाना मैदान में कांग्रेस की जय हिंद सभा, इमरान प्रतापगढ़ी सभा को करेंगे संबोधित
मई 26, 2025 | 26 May 2025 | 9:32 PM

कल शाम 4 बजे इटकी थाना मैदान में कांग्रेस की जय हिंद सभा का आयोजन किया जाएगा. सभा को कांग्रेस सांसद सह अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी संबोधित करेंगे. इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे.

BJP का तंज: सुप्रियो JMM के प्रवक्ता है या पाकिस्तान के?
मई 26, 2025 | 26 May 2025 | 8:03 PM

झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की हालिया प्रेस वार्ता पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने झामुमो के बयान को राष्ट्र विरोधी बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लापरवाही का प्रतीक भी है.

सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कुवैत, उप प्रधानमंत्री शेरिदा ए एस अल-मौशरजी से की मुलाकात
मई 26, 2025 | 26 May 2025 | 7:55 PM

भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कुवैत के उप प्रधानमंत्री और कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री शेरिदा अब्दुल्ला साद अल-मौशरजी से मुलाकात की. दोनों पक्षों ने आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य सहनशीलता की पुष्टि की. बैठक के दौरान, संसद सदस्यों ने कुवैत के उप प्रधानमंत्री को आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की हालिया कार्रवाइयों से अवगत कराया.