न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के निर्णय, कार्यक्रमों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों, समाचार पत्रों इत्यादी के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने के पैनल की नियुक्ति कर दी गई है. इस लिस्ट में राज्यसभा सांसद डॉ० सरफराज अहमद और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं.
देखें पूरी लिस्ट
- डॉ० सरफराज अहमद, गिरिडीह
- मिथिलेश ठाकुर
- पंकज मिश्रा
- विजय हांसदा, साहेबगंज
- डॉ० महुआ माजी, रांची
- विकास कुमार मुण्डा, रांची
- डॉ० निलम मिश्रा, धनबाद
- प्रो० अशोक कुमार सिंह, रांची
- मनोज यादव पूर्वी सिंहभूम
- तनुज खत्री, रांची
- धीरज दुबे, गढ़वा
नव-नियुक्त पैनल के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि आरखण्ड मुक्ति मोर्चा के निर्णय, कार्यक्रम एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों समाचार पत्री इत्यादी के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखते समय अपने आचरण से पार्टी की मर्यादा को बनाए रखेंगे साथ ही वे किसी नये सम-सामयिक विषयों पर केंन्द्रीय नेतृत्व से पार्टी के पक्ष को समझा कर ही अपना वक्तव्य/बयान जनसंवाद माध्यमों को देंगे.