Wednesday, Jul 9 2025 | Time 23:39 Hrs(IST)
  • BREAKING: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
  • BREAKING: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
  • ऑल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन
  • ऑल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन
  • Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
  • नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
  • रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
  • रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
  • नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
  • नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
झारखंड


रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य

रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: अपर प्रशासक संजय कुमार के आदेशानुसार रांची नगर निगम के द्वारा आज (09 जुलाई) को वार्ड नंबर 01, कांके रोड, (भिठा) टिंबर लाइन स्थित निर्माणाधीन G+8 रेसिडेंशियल / कमर्शियल भवन के निर्माण कार्यों को रोकते हुए सील किया गया.
 
क्यों किया गया सील?
  • रांची नगर निगम में दिनांक 28 जून को मो० नईमुद्दीन अंसारी के द्वारा उक्त भवन से सम्बंधित शिकायत की गई थी. जिसके आलोक में अपर प्रशासक के निदेशानुसार निगम की टीम द्वारा स्थल जांच की गई थी.
  • नक्शा का Revalidation कराए बिना किया जा रहा था कार्य.
  • उक्त निर्माणाधीन भवन से संबंधित परमिशन सर्टिफिकेट की वैधता 14 फरवरी 2025 तक थी.
  • पूर्व में निर्माणाधीन भवन की चाहरदीवारी गिरने से बगल के भवन व दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे.
  • साथ ही मलबे से निर्माणाधीन भवन के सामने स्थित नाली भी बंद हो गयी थी.
  • दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी.
 
पूर्व में रांची नगर निगम द्वारा उक्त स्थल पर निर्माण कार्य रोकने का नोटिस दिया गया था, परन्तु उक्त स्थल पर निर्माण कार्य जारी रखते हुए नियमों का उल्लंघन किया गया. उक्त के आलोक में झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 की कंडिका-437 एवं झारखण्ड भवन उपविधि 2016 की कंडिका-20 के तहत उक्त निर्माणाधीन भवन के कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने एवं सील करने की कार्रवाई की गई.
 
 

 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में  ईसीआरईयू ने आम सभा का किया आयोजन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:29 PM

केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मे ईसीआरईयू पतरातू द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता पतरातु शाखा के सचिव संजीव कुमार ने की .इसमें केंद्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे. सभा के माध्यम से कहा गया कि चार श्रम कानून को रद्द करने ,एनपीएस यूपीएस रद्द कर ओपीएस बहाल करने निजीकरण

अमर कुमार बाउरी ने नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सिमंत कुमार उरांव को दी बधाई
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:22 PM

सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत चंदनकियारी प्रखंडों में पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता सिमंत कुमार उरांव को प्रखंड का अनुसूचित जनजाति अनुसुचितजाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सांसद प्रतिनिधी मनोनीत किया गया है. सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक