देश-विदेशPosted at: जून 12, 2024 केंद्रीय मंत्रियों से मिले रांची सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, झारखंड के विकास पर चर्चा किया
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा आज भारत सरकार के पथ परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ,कृषि एवं ग्रामीण विकास केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शहरी विकास एवं ऊर्जा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलकर रांची लोकसभा सहित झारखंड के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई. मुलाकात के दौरान सभी केंद्रीय मंत्रियों ने रक्षा राज्य मंत्री को आश्वासन दिया कि रांची लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी. झारखंड के हर आवश्यकताओं को पूर्ण किया जाएगा. ग्रामीण से लेकर शहरी विकास तक के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही उपसभापति हरिवंश सिंह से मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया.