Friday, May 30 2025 | Time 05:09 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


रांची में बकरी चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची में बकरी चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की.  घटना उस समय हुई जब युवक अपनी कार में बकरियां चोरी कर रहा था.  ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आक्रोशित भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया. 

 

पुलिस ने बताया कि युवक के साथ दो अन्य लोग भी थे, जो मौके से फरार हो गए.  कार से कुल छह बकरियां बरामद की गई हैं.  पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस क्षेत्र में बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई है.  पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. 

 


 
अधिक खबरें
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रात्रि में रातू रोड स्थित एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 9:20 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज रात्रि में रातू रोड स्थित एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया साथ में रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे.

रांची ग्रामीण भाजपा द्वारा वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 9:00 PM

आज भारतीय जनता पार्टी रांची ग्रामीण जिला के तत्वावधान में नामकुम के राजाउलातु स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया. ये भाजपा रांची ग्रामीण जिला द्वारा दूसरा कार्यक्रम है. पहला नगड़ी में हुआ था और ये दूसरा कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं लालजी यादव शामिल हुए.

खनन टास्क फोर्स की टीम के सदस्यों को कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी कर्मबीर महतो की जमानत याचिका खारिज
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 8:49 PM

खनन टास्क फोर्स की टीम के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से कुचलने का प्रयास करने के मामले में जेल में बंद आरोपी कर्मबीर महतो को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त मिथिलेश कुमार सिंह की कोर्ट ने कर्मबीर महतो की जमानत अर्जी खारिज की. कर्मबीर महतो ने 14 मई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाया था. घटना सिल्ली थाना क्षेत्र की है.

झारखंड को विशेष स्वास्थ्य पैकेज सहित राज्य में AIIMS और 5 मेडिकल कॉलेज की उठी मांग
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 8:33 PM

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्य की सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति और आदिवासी बहुलता को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पैकेज दिया जाए. उन्होंने यह मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में रखी.

सिरमटोली मेकॉन फ्लाईओवर विवाद: अधिकारियों की कार्यशैली पर आशा लकड़ा ने जताई नाराजगी
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 7:33 PM

सिरमटोली मेकॉन फ्लाई ओवर विवाद मामले में राज्य सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने नाराजगी जताई. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, रांची डीसी और रांची नगर निगम के नगर प्रशासक को आयोग के समक्ष उपस्थित होना था. नगर प्रशासक आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे.