Tuesday, Jun 24 2025 | Time 14:49 Hrs(IST)
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जमुई
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
  • आपदा से बचाव के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, आठ प्रचार वाहन रवाना
  • रामपुर लुगाई में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
  • दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
  • सहायता शिविर में बदइंतजामी दिव्यांग और बुजुर्गों को घंटों इंतजार, सुविधाओं का टोटा
  • सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा लापरवाही के आरोप में डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
  • जिला प्रशासन मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर चला रही जागरूकता अभियान लेकिन यंहा प्रधानध्यापक ही गुटकाबाज
झारखंड


रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की ट्रेन में मुलाकात, पेसा कानून को लेकर दोनों के बीच हुई चर्चा

रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की ट्रेन में मुलाकात, पेसा कानून को लेकर दोनों के बीच हुई चर्चा
न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघवर दास संताल परगना के दौरे पर थे. रविवार को दुमका से रांची लौटने वक्त झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह से ट्रेन में मुलाकात हुई. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्रेन में मुलाकात के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और फिर उनके साथ राजनीतिक विषयों पर चर्चा की.
 
पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन
रविवार की रात ट्रेन में मुलाकात के बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि रांची यात्रा के दौरान ट्रेन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी से आत्मीय भेंट हुई. इस मौके पर पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, इसके जनहितकारी उद्देश्य और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसके अधिकारों और संभावित प्रभावों को लेकर सार्थक चर्चा हुई.
 
 
दीपिका पांडे सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे पर चर्चा काफी अहम 
बता दें कि एक ओर जहां पैसा कानून को लेकर बीजेपी वर्तमान सरकार पर हमलावर है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों ही विशेष मंथल किया और जल्द से जल्द इसे लागु करने का संकल्प लिया. विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे पर चर्चा काफी अहम मानी जा रही हैं. रविवार को रघवर दास ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दुमका और नेता प्रतिपक्ष से भी मुलाकात की थी. 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 2:31 PM

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मुरी ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत रविवार रात मुरी रेलवे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो तस्करों को धर दबोचा गया. पकड़े गए आरोपी झारखंड से शराब को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे. आरपीएफ द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया, जिनके पास भारी बैग थे. पूछताछ एवं तलाशी में दोनों की पहचान गणेश प्रसाद (55), निवासी गया जिला एवं मोहित कुमार (21), निवासी पटना जिला, बिहार के रूप में हुई.

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 2:20 PM

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन लोहरदगा जिला का बैठक सेरेंगहातू पंचायत के अशोक साहू के आवास पर रखा गया. बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा जिला अध्यक्ष दीपक साहू एवं संचालन जिला युवा अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल के पांच जिला लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और रांची सहित सात जिलों में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ओबीसी आरक्षण को शून्य कर दिया गया है, जबकि विशेष कर पांच ज़िलों में ओबीसी तेली जाति की आबादी 10 प्रतिशत से अधिक है.

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 2:03 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट से वह सीधे सर गंगाराम अस्पताल के लिए रवाना हुए जहां वह अपने पिता और पूर्व CM शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे. बता दें कि, शिबू सोरेन इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके स्वास्थ्य की जानकारी और हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं.

राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, विधायक सीपी सिंह की अगुवाई में शहर अंचल का घेराव
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 1:35 AM

राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया है. विधायक सीपी सिंह के अगुवाई में शहर अंचल का घेराव किया गया. अंचल कार्यालय को भाजपा ने कलेक्शन कार्यालय बताया. भाजपा का कहना है कि यहां बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता है. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिए भी पैसे लिए जाते हैं. कानून व्यवस्था इतना गिर गया है कि लोग असुरक्षित महसूस करने लगे है. कब किसके साथ क्या घटना घट जाए भगवान ही जाने.

झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के खिलाफ FIR की जांच पर रोक लगाई
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 11:36 AM

प्रदर्शनकारी मौत मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी की जांच पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. यह प्राथमिकी एक प्रदर्शनकारी की मौत के मामले में दर्ज की गई थी, जिससे BSL के अधिकारियों को महत्वपूर्ण राहत मिली है.