Saturday, Jul 19 2025 | Time 00:53 Hrs(IST)
झारखंड


मंढरा कुंभकार टोला आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से राधि देवी को सहायिका के पद पर चयनित किया गया

मंढरा कुंभकार टोला आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से राधि देवी को सहायिका के पद पर चयनित किया गया

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11





चंदनकियारी/डेस्क  प्रखंड के मंढरा पंचायत के मंढरा कुंभकार टोला स्थित  आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को  आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4 M के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ  सह सीओ  रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया प्रतिमा प्रमाणिक, सेविका जब गोराई ,एएनएम  मलोती महतो, प्रधान अध्यापक प्रभारी शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा व पंचायत  समेती कलावती  उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस दौरान सर्वसम्मति से मिथुन कुंभकार की धर्मपत्नी राधि देवी को सहायिका के पद पर चयनित की गई. मौके पर प्रभारी सीडीपीओ ने कहा कि यहां सहायिका पद में चयन के लिए कुल 6 प्रतिभागियों ने आवेदन किया, परंतु चार आवेदन बंगाल का आवास पत्र होने के कारण नहीं लिया गया.

 

दो ही सहायिका पद लिए  योग्य  पाएंगे जिसमें  राधि देवी का शिक्षा में प्राप्तांक अधिक होने के कारण उन्हें इस पद के लिए चयनित किया गया. उक्त प्रक्रिया सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशिका के अनुरूप संपन्न हुआ.  इस मौके मुखिया पति सीमांत प्रमाणिक, संजीत कुंभकार, नंदलाल गोराई उप मुखिया पति पालटू कुंभकार समेत अन्य उपस्थित थे.

 


 

अधिक खबरें
लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा

लोहरदगा में साइबर ठगी का गंभीर मामला, उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:57 PM

जिले में शुक्रवार को एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी ई-मेल आईडी ([email protected]) बनाई है. इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नागरिकों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं.