न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में अंदरूनी कलह सामने आई है. गया जिले की बाराचट्टी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदार रहीं ऊषा देवी को टिकट नहीं मिलने पर वे काफी भावुक और आहत दिखीं.
जानकारी के अनुसार, टिकट कटने के बाद ऊषा देवी सीधे राबड़ी आवास पहुंचीं, जहाँ वे बेहद भावुक हो गईं और रोने लगीं. ऊषा देवी का कहना है कि उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट नहीं मिला था और उस समय पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने उनसे टिकट देने का वादा किया था. उनका आरोप है कि 2025 के चुनाव में भी उन्हें यह वादा पूरा नहीं होने पर टिकट नहीं दिया गया.
यह भी पढ़े: मधुबन विधानसभा सीट: राजद प्रत्याशी की टिकट कटने पर पैसे की मांग का आरोप