मतगणना से पहले तेजस्वी यादव ने जो कहा वही हुआ! 'एग्जिट पोल सचमुच हो गये फेल'...

विहार विधानसभा चुनाव 2025

मतगणना से पहले तेजस्वी यादव ने जो कहा वही हुआ! 'एग्जिट पोल सचमुच हो गये फेल'...

मतगणना से पहले तेजस्वी यादव ने जो कहा वही हुआ एग्जिट पोल सचमुच हो गये फेल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: इस समय बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना धुआंधार तरीके से जारी है. मतगणना के अभी जो रूझान चल रहे हैं, अगर यही नतीजों में बदल गये तो यह न NDA गठबंधन न सिर्फसरकार बनायेगी, बल्कि दो तिहाई से भी कहीं ज्यादा सीटों से सरकार बना लेगी. ताजा रूझानों में NDA 200 सीटों के आसपास ट्रेंड कर रहा है, वहीं महागठबंधन 37 सीटों पर आगे दिख रहा है.

ऐसी जीत के दावे तो एनडीए की ओर से तो पहले से किये जा रहे हैं, लेकिन महागठबंधन ने ऐसी हार की कल्पना नहीं की होगी. चुनाव के नतीजे चाहे जो भी हों, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों और मतगणना से पहले तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष यही दावा कर रहे थे कि एग्जिट पोल गलत हैं. एग्जिट पोल में जो दावा किया जा रहा है, वह नतीजे आने के बाद गलत साबित होगा. देखा जाये तो तेजस्वी यादव ने गलत नहीं कहा था. एग्जिट पोल तो वास्तव में गलत साबित हुए हैं. भले ही लगभग सभी एजेंसियों ने एनडीए की जीत और भारी जीत के दावे किये, लेकिन इस समय जो स्थिति और रूझान है, उसके आसपास किसी भी एजेंसी के नतीजे नहीं पहुंच पायें है.

अगर बिहार चुनाव के लिए किये गये एग्जिट पोल के नतीजों के देखों तो एनडीए को जिस एजेंसी ने सबसे ज्यादा सीटें आती हुई आईएएनएस-मैट्रिज बतायी थी. आईएएनएस-मैट्रिज के दावों के अनुसार एनडीए को 147-167 सीटें मिलती हुई बतायी गयी थीं. जीत के दावों के बाद भी सबसे कम सीटें एक्सिस-माई इंडिया ने एनडीए को दी थी। एक्सिस-माई इंडिया के अनुसार एनडीए को 121-141 सीटें मिलने का दावा किया गया था. कुल मिलाकर दूसरे एजेंसियों के दावे भी इसी के ही इर्द-गिर्द घूम रहे थे.

फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजे सही हों या गलत, इस समय की स्थिति यही है कि एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता को एक बार फिर से हासिल करने के लिए बढ़ रहा है. एनडीए नेताओं और समर्थकों के चेहरों उत्साह झलक रहा है. वहीं महागठबंधन खेमे में मायूसी छायी हुई है. क्योंकि उन्होंने इतनी बुरी हार की कल्पना नहीं की थी. फिलहाल अभी भी अंतिम नतीजों के आने में कुछ इन्तजार करना होगा. 

height=269

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: '25 से 30.. फिर से नीतीश!' रुझानों में NDA 200 पार, वोटों की काउंटिंग जारी

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त