अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
रोहतास/डेस्क: सासाराम से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. संतोष कुमार सिंह सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया.
सासाराम में मीडिया से बातचीत करते हुए संतोष सिंह ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत होना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए, क्योंकि देश और राज्य युवाओं का है. राजनीति में नए और ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत है, जो विकास की सोच के साथ काम करे.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति राजनीति में आकर राज्य के विकास के लिए काम करना चाहता है, तो भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करती है. उनका कहना था कि राजनीति सेवा का माध्यम है और जो भी विकास की भावना से आगे आएगा, उसे समर्थन मिलना चाहिए.
गौरतलब है कि इन दिनों निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हैं. हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सियासी गलियारों में अटकलों का दौर जारी है.
संतोष सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आने वाले समय में निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे या नहीं.
यह भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत आज 25 लाख महिला लाभुकों के खाते में जाएंगे 10-10 हजार रुपए