प्रवास कार्यक्रम में सहरसा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओ...

प्रवास कार्यक्रम में सहरसा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सहरसा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताते हुए ‘विकसित बिहार’ का संकल्प दोहराया।सम्मेलन में उमड़ी भीड़ के बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजन

प्रवास कार्यक्रम में सहरसा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी  कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सहरसा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

सहरसा -  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपनी प्रवास यात्रा के क्रम में सहरसा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। सहरसा के बलुआ चौक पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी पूजा रिसोर्ट पहुंचे, जहाँ सैकड़ों की संख्या में जुटे जिले भर के कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया। अपने अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा खास तैयारी की गई थी।

 

सहरसा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 

 

Highlights:

  •  सहरसा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत
  • कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़, संगठन की ताकत पर जोर
  •  “अनुशासन, सेवा और समर्पण भाजपा की पहचान” – सरावगी
  • कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: दावा
  •  ‘विकसित बिहार’ बनाने के संकल्प को दोहराया
  •  बूथ स्तर तक योजनाएं पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

यहां कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है, जो बिहार को सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए राजनीति करती है। असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर स्थापित हो पाई है। भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है। पार्टी आज जिस मुकाम पर है, यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण, सेवा, त्याग और तपस्या भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है और हम सब को इसे बनाए भी रखना है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए कार्य नहीं करते हैं, बल्कि प्रति दिन और 24 घंटे पार्टी की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं।

 

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

घर-घर पहुंचाने का आह्वान

उन्होंने कहा कि यह प्रवास कार्यक्रम कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता के बीच भरोसे का सेतु बनाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर जनता से संवाद करें और योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि हमारे पास बताने के लिए काफी कुछ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि हमलोग पिछले 20 साल से सुशासन और न्याय के साथ विकास के संकल्प के साथ बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को एनडीए ने विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है और विकसित बिहार बनाना हमारी प्रतिबद्धता है।

बाबा जी कुटीर में पूजा-अर्चना

इस कार्यक्रम के बाद वे जिला कार्यालय पहुंचे, जहां जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने जिला कोर कमिटी की बैठक में शामिल होकर कई विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इससे पहले वे सहरसा के बनगांव स्थित सुप्रसिद्ध 'बाबा जी कुटीर' पहुंचे और सविधि दर्शन-पूजन किया। इस पावन मौके पर उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के सहरसा के बलुआ चौक पहुँचने पर प्रदेश मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा) मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, जिला मंत्री पंकज पाठक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, पदाधिकारी और सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी के सहरसा जाने के दौरान दरभंगा पूर्वी जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के जिला मंत्री, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा भी जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इसे भी पढे़ें-  बिहार की राजनीति का बदलता गणित: विरोध से विश्वास और ‘सम्राट’ बनने की नई गाथा तक

संबंधित सामग्री

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

राजनीति

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा नेता नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे और पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू विधायकों की हेमंत सोरेन से खास मुलाकात,  ऋतुराज, रुहेल रंजन और चेतन आनंद ने साझा की तस्वीर

राजनीति

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू विधायकों की हेमंत सोरेन से खास मुलाकात, ऋतुराज, रुहेल रंजन और चेतन आनंद ने साझा की तस्वीर

आसाम दौरे के दौरान जेडीयू के तीन विधायकों ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद इस मुलाकात को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।

गावां के जगदीशपुर में आयोजित यज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल, कहा- यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

झारखंड

गावां के जगदीशपुर में आयोजित यज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल, कहा- यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

शपथ या सियासी रणनीति? कल पटना से रवाना होंगे CM नीतीश कुमार

बिहार

शपथ या सियासी रणनीति? कल पटना से रवाना होंगे CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल पटना से दिल्ली रवाना होंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई तो 11 अप्रैल को उनकी पटना वापसी हो सकती है।

JMM सांसद विजय हांसदा ने BJP पर साधा निशाना, कहा-

झारखंड

JMM सांसद विजय हांसदा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'लंबे समय बाद असम की जमीनी स्थिति...'