पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से नीट छात्रा के परिजनों की सुरक्षा की लगाई गुहार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से नीट छात्रा के परिजनों की सुरक्षा की लगाई गुहार

पटना में छात्रा की गैंगरेप के बाद कर दी गयी थी हत्या

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से नीट छात्रा के परिजनों की सुरक्षा की लगाई गुहार

राजीव कुमार/न्यूज11  भारत

पूर्णिया/डेस्क:  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार को पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन कर पटना में नीट की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या मामले में बिहार की नीतीश कुमार सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पूर्णिया सांसद ने आशंका जताई की पुलिस या तो 'निर्भया' के परिवार को मार सकती है या उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसा सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी से उस परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टर और हॉस्पिटल मिलकर उत्तर प्रदेश के क्रिमिनल को 7 करोड़ की सुपारी दी गई है जिन्होंने उसे परिवार को खत्म करने का बीड़ा उठाया है. ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसीलिए बार-बार सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा रहा हूं. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने नीतीश कुमार की छवि को धूमिल किया है. जब पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक रिपोर्ट कह रहा है कि गैंगरेप के बाद हत्या हुई है तो बिहार की पुलिस कैसे आत्महत्या बता रही है. 

पप्पू यादव ने पूर्णिया के युवा व्यवसाई सूरज बिहारी हत्या मामले में कहा कि सभी आरोपी सिलीगुड़ी में छुपे हैं, फिर पुलिस क्यों नही अब तक ट्रेस कर पा रही है?

यह भी पढ़ें: दरभंगा: 32 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व लोक अभियोजक सहित पांच को आजीवन कारावास

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार