विपुल विश्वास/न्यूज11 भारत
अररिया/डेस्क: अररिया के जोकीहाट में पूर्व सांसद सरफराज आलम और नरपतगंज में जनार्दन यादव के पक्ष में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार रोजगार शिक्षा और पलायन पर अपना वोट करें और बिहार को बदले.
उन्होंने कहा कि AIMIM के ओवैसुद्दीन ओवैसी हैदराबाद देखें. सीमांचल देखने के लिए हम लोग हैं. वहीं चुनाव आयोग के द्वारा उन्हें दो जगह वोटर लिस्ट में नाम रहने पर जो नोटिस मिला है उस पर उन्होंने कहा कि बिहार में SIR चला कर यहां के लोगों का नाम काटकर डराने का प्रयास किया. 2019 से हमारा नाम मेरे पैतृक गांव कोणार में है. 2 वर्षों के लिए हम बंगाल गए थे और वहां पर मेरा नाम जुट गया. जब SIR किया गया. तब मेरा नाम क्यों नहीं काटा गया. यह सब गीदड़ भभकी है, जो मुझे दी जा रही है और मुझे नोटिस भेजा गया है जिससे मे डरने वाला नहीं हूं. नोटिस क्यों भेजे हो, मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं बिहार में ही हूं.
यह भी पढ़ें: एनएच 39 पथ पर ब्राम्बे में भीषण सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल