पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो कल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गुरुद्वारे में भी करेंगे नमन

By : Mansi Kumari
पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो कल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गुरुद्वारे में भी करेंगे नमन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार में चुनावी माहौल के बीच कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना दौरा सुर्खियों में हैं. पीएम मोदी शाम 4 बजे शहर के दिल दिनकर गोलंबर से अपने मेगा रोड शो की शुरुआत करेंगे, जो कदमकुआं, बारीपथ और बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक पहुंचेगा.

प्रधानमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर पटना प्रशासन ने पूरे शहर को सुरक्षा घेरे में ले लिया हैं. करीब 2,000 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई हैं. रोड शो के पूरे मार्ग पर कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके.

ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
शहर में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने कई रास्तों को डायवर्ट किया हैं. कदमकुआं से दरियापुर जाने वाला मुख्य मार्ग फिलहाल बंद रहेगा. आम लोगों के लिए बारीपथ और हथुआ मार्केट के जरिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक रूट की जानकारी अवश्य ले लें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें. रोड शो पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पटना सिटी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाएंगे. वे उद्योग भवन से आयुक्त कार्यालय होते हुए जेपी गंगा पथ के रास्ते गुरुद्वारा पहुंचेंगे. प्रशासन ने इस मार्ग पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

प्रशासन अलर्ट मोड पर
पटना पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां लगातार तालमेल में हैं. शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, वहीं विशेष टीम भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात की गई हैं.

यह भी पढ़े: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! चुनावी मौसम में लोगों को मिली राहत, दिल्ली से पटना तक गिरे दाम

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य