अगले 5 वर्षों में बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

अगले 5 वर्षों में बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर कटिहार पहुंचे

अगले 5 वर्षों में बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार पहुंचे. जिले में उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करने के साथ क्षेत्र भ्रमण, समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया. जनसंवाद कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधायक विजय सिंह निषाद,निशा सिंह,कविता देवी,संगीता देवी, दुलाल सिंह गोस्वामी सहित  पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:50 बजे पूर्णिया रंगभूमि मैदान से कटिहार प्रखंड के तीनगछिया स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा. सड़क मार्ग से 12:55 बजे कृषि उत्पादन बाजार समिति, तीनगछिया पहुंचें. यहां बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज-02 के तहत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया. साथ ही जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए . इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषि यांत्रिकरण मेले का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया.

मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से करीब 1:20 बजे बड़झल्ला पंचायत पहुंचें. यहां वे पुराने पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के बाद स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही जीविका समूह द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया और उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुधनगर की आईसीटी लैब में संचालित कोडिंग और एआई प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया . जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को संबोधित किया. 

सीएम नीतीश कुमार ने जिले को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी 

  • प्राणपुर प्रखंड के बड़झल्ला और बाजार समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री कुल 409.31 करोड़ रुपये की 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
  • मुख्यमंत्री 228.63 करोड़ की 257 योजनाओं का उद्घाटनऔर 180.68 करोड़ की 186 योजनाओं का शिलान्यास किया. 
  • इन योजनाओं में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा,शहरी विकास, पर्यटन और पंचायत से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.
  • इन योजनाओं के पूरा होने से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा.
  • ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं पर सबसे अधिक राशि खर्च की जाएगी. 
  • आरडब्ल्यूडी कटिहार डिवीजन की 26 योजनाओं का उद्घाटन और 35 योजनाओं का शिलान्यास किया . जिसकी लागत 99.59 करोड़ रुपये है. वहीं पुल निर्माण विभाग की एक परियोजना पर 70.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • पंचायती राज विभाग की योजनाओं पर 44.17 करोड़ रुपये, आरडब्ल्यूडी मनिहारी की परियोजनाओं पर 40.64 करोड़ रुपये और आरडब्ल्यूडी बारसोई की योजनाओं पर 23.59 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी. 
  • शहरी क्षेत्र में भी कई योजनाओं की शुरुआत होगी. नगर निगम की 63 योजनाओं पर 20.52 करोड़ रुपये, पीएचईडी की 60 योजनाओं पर 25.74 करोड़ रुपये, और शिक्षा विभाग की 11 योजनाओं पर 18.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा बिजली, बाढ़ नियंत्रण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया .
  • इसके बाद वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बड़झल्ला पंचायत में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा मधेपुरा के लिए प्रस्थान किए . 
  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला के लिए कहा कि रोजगार के लिए जिले में 5,17,000 महिलाओं को 10000 रुपया के हिसाब से राशि दी जा चुकी है . उन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी .
  • कटिहार जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर नए उद्योग लगाए जाएंगे .
  • डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के 897 गांव में दूध उत्पादन समितियां का गठन तथा सभी 234 पंचायत में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोला जाएगा .
  • सभी 16 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी. 
  •  सभी 16 प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट अस्पताल तथा कटिहार सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा. 
  • कटिहार जिले के जिले में खेलों के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी.
  • सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय के तहत कठिनाइयों को दूर कर लोगों के लिए सरकारी सुविधा प्राप्त करना आसान बनाया जाएगा तो आप जान लीजिए अब तय कर दिया है . 

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला के हाथों से 45000 पैंतालीस हजार रुपये छीन कर भागे अपराधी, रामनगर थाना क्षेत्र के भगतसिंह चौक की घटना

संबंधित सामग्री

LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 

झारखंड

LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 

गैस कंपनियों का उभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने का आग्रह

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

झारखंड

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

झारखंड

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

Breaking: दानापुर में प्राइवेट गैस दुकान पर प्रशासन की छापेमारी, 88 खाली घरेलू गैस सिलेंडर व 23 भरा सिलेंडर बरामद

बिहार

Breaking: दानापुर में प्राइवेट गैस दुकान पर प्रशासन की छापेमारी, 88 खाली घरेलू गैस सिलेंडर व 23 भरा सिलेंडर बरामद