न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कृषि मंत्री की मौजूदगी में कांके, रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार के साथ ही, फल, सब्जी, सजावटी, औषधीय पौधे, मशरूम आदि फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता और मूल्य संवर्धन संबंधी दो एमओयू पर हस्ताक्षर. रांची 12 मार्च. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि कृषि क्षेत्र और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरएवंकी दूरदर्शिता के तहत राज्य सरकार द्वारा किये गये आज के दोनों परस्पर समझौते एमओयू का अद्भुत एवं दूरगामी परिणाम होगा.
आज विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय कक्ष में आयोजित एक समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तहत दो परस्पर सहमति पत्रों (एम.ओ.यू). पर हस्ताक्षर के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि एक ओर जहाँ कांके, रांची की बेकन फैक्ट्री के बहुप्रतीक्षित पुनरुद्धार का रास्ता खुल गया है, वहीं दूसरी ओर झारखण्ड में फल, सब्जी, सजावटी, औषधीय पौधे, मशरूम आदि फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता और मूल्य संवर्धन संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद इसका सीधा फायदा किसानों को होगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी.
उन्होंने कहा कि झारखण्ड में हर एक चेहरे पर मुस्कान और अपने प्रकृति प्रदेश झारखण्ड की अनूठी व सशक्त पहचान के हित में पशुपालन को मजबूत करने और राज्य के पशुधन क्षेत्र में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के प्रति हेमंत सरकार पूर्ण रूप से समर्पित है.
ये भी पढ़ें- राजद :14' को दावत-ए-इफ्तार एवं 15' को राज्य कार्यकारिणी बैठक प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित: कैलाश यादव