''विरासत मजबूत, भविष्य दमदार...'' नीरज कुमार ने निशांत को बताया जेडीयू का भविष्य

नीरज कुमार के पोस्टर से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है, जिसमें निशांत कुमार को बड़ी भूमिका देने के संकेत मिल रहे हैं।

By : sawan kumar
''विरासत मजबूत, भविष्य दमदार...'' नीरज कुमार ने निशांत को बताया जेडीयू का भविष्य

'नीरज कुमार ने निशांत को बताया जेडीयू का भविष्य

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में निशांत कुमार काफी ही चर्चा में हैं. कभी नीतीश और सम्राट चौधरी के सामने निशांत जिंदाबाद तो कभी बिहार का अगला सीएस निशांत कुमार के जम के नारे लगते हैं । आज जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के आवास पर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीरें साथ थीं, साथ ही साथ उस पोस्टर में कई राजनैतिक संकेत भी छुपे हुए हैं। 

बिहार की राजनीति में एक पोस्टर ने नई हलचल पैदा कर दी है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार के आवास पर लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार को एक साथ दिखाया गया है, जिससे राजनीतिक कयासों का दौर तेज हो गया है।

Highlights:

  • पोस्टर में “नीतीश-निशांत” साथ आने से चर्चा तेज
  • Nishant Kumar को बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग
  • Janata Dal United के अंदर सियासी हलचल
  • आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

पोस्टर में ‘नीतीश-निशांत’ का मैसेज
पोस्टर में “नीतीश-निशांत” एक साथ लिखा गया है और साथ ही संदेश दिया गया है— “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार… निशांत कुमार हैं तैयार”। इसे निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक भूमिका के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इस पूरे मामले को और हवा तब मिली जब नीरज कुमार ने बयान देते हुए कहा कि निशांत कुमार को अब बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

हालांकि जदयू की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन पोस्टर के जरिए उठे इस मुद्दे ने पार्टी के अंदर संभावित बदलाव और नई रणनीति को लेकर बहस छेड़ दी है।

रणनीति या संकेत?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ एक पोस्टर नहीं, बल्कि एक बड़ा सियासी संकेत भी हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पहल व्यक्तिगत स्तर पर है या इसके पीछे कोई ठोस राजनीतिक रणनीति काम कर रही है। क्योंकि इन दिनों जदयू के कार्यकर्ताओं की ओर से निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर लगातार किसी ना किसी रुप में मांग रखी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें- न डॉक्टर, न दवा, न व्हीलचेयर— अस्पताल नहीं, रेफरल सेंटर बन चुका हैं...तेजस्वी ने खोल दी स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल...

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने JDU के नाम से ‘यूनाइटेड’ शब्द हटाकर पार्टी का नाम ‘जनता दल नीतीश’ किए ज

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी बांग्लादेश जा रहा है और इस स्थिति को किसी भी हालत में बदलना होगा।

फरक्का समझौता पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार जब ...

फरक्का समझौता पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार जब ...

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि संजय झा और नीरज कुमार फरक्का बराज को लेकर लगातार ग़लत बयानी कर रहे हैं।