नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी की उपस्थिति में पदभार किया ग्रहण

नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी की उपस्थिति में पदभार किया ग्रहण

नितिन नबीन बने bjp के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष pm मोदी की उपस्थिति में पदभार किया ग्रहण

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है. नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके है. आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया. नितिन नवीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है.

नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है. नितिन नवीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं.

कई दिग्गज नेता मौजूद

गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के मंत्री नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए हैं. 45 वर्ष की उम्र में पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नवीन आज दिल्ली में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे. 

नितिन नवीन की पदोन्नति भाजपा में एक पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक भी है. नवीन जेपी नड्डा की जगह लेने जा रहे है, जो 2020 से अध्यक्ष पद पर है. इससे पहले कायस्थ समुदाय से आने वाले नवीन को 14 दिसंबर को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़े: Bihar Weather: पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 19 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
 
संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार